Sunday, November 22, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर में पैशन फ्रूट की खेती व प्रोसेसिंग से नया मुकाम: स्वाति नामदेव ने शुरू किए उत्पाद, 7 साल तक ब... जबलपुर हाईकोर्ट की अतिथि विद्वानों पर अहम टिप्पणी: सीधे नियमितीकरण से इनकार, अलग संवर्ग बनाकर समायोज... सांची चेतीयागिरि विहार समारोह के लिए रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा 2-2 मिनट का ... एमपी में राशन कार्ड का डिजिटल वेरिफिकेशन शुरू: आधार व समग्र आईडी में एक ही मोबाइल नंबर जरूरी, भोपाल ... छिंदवाड़ा के पलक वाडिवा व अमन धुर्वे का भारतीय शूटबॉल टीम में चयन: काठमांडू में दिखाएंगे अंतरराष्ट्र... ग्वालियर के जनकगंज में चार मंजिला मकान में भीषण आग: 5 घंटे की मशक्कत के बाद काबू, लाखों के नुकसान का... सागर के कूडो खिलाड़ी मोहम्मद सोहेल खान ने जीते तीन स्वर्ण: लगातार 25वां राष्ट्रीय गोल्ड मेडल हासिल क... मध्य प्रदेश के इकलौते आदिवासी मुख्यमंत्री राजा नरेशचंद्र: सिर्फ 13 दिन रहे सीएम, क्यों बनाई राजनीति ... इंदौर में ‘MAFIA INDORE’ बनने का शौक पड़ा भारी: सड़क पर स्टंट करने वाले युवकों पर FIR, पुलिस के सामन... उज्जैन महाकाल पुलिस की कार्रवाई: इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹80,200 का साम...

बाढ़ के कारण 4 लाख एकड़ रकबा डूबने से देश का अन्न भंडार संकट में, गुरमीत खुड्डियां द्वारा केंद्र से तत्काल आर्थिक राहत की मांग

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 5, 2025
in पंजाब

चंडीगढ़, 4 सितंबर

बाढ़ के कारण कठिन दौर से गुजर रहे देश के अन्न भंडार पंजाब के लिए, आज राज्य के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से बाढ़ से उत्पन्न संकट से निपटने के लिए तत्काल वित्तीय राहत और बड़ा विशेष वित्तीय पैकेज देने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ की मार झेल रहे चार लाख एकड़ कृषि भूमि के लिए किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे में वृद्धि की भी मांग की।

स. खुड्डियां ने केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और इस प्राकृतिक आपदा के कृषि क्षेत्र पर पड़े गंभीर असर को उजागर किया। अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के उपरांत स. खुड्डियां ने श्री चौहान का स्वागत किया, जो बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने और प्रभावित किसानों से मिलने के लिए राज्य के दौरे पर आए थे।

बाढ़ के कारण हुए भारी नुकसान को उजागर करते हुए पंजाब के कृषि मंत्री ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार 4 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसलें बाढ़ के पानी की चपेट में आई हैं। कटाई के सीजन से कुछ सप्ताह पहले, धान की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि इस तबाही के नतीजे स्वरूप किसानों और राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है। पशुधन को हुए नुकसान से ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर और भी बुरा असर पड़ा है।

स. खुड्डियां ने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा में पंजाब का विशेष योगदान है और एक कृषि प्रधान राज्य होने के नाते पंजाब केंद्रीय खाद्य पुल में अहम योगदान देता है। हालांकि बाढ़ के कारण फसलें, कृषि बुनियादी ढांचा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक रीढ़ कही जाने वाली कृषि पर भारी दबाव है, इसलिए इस क्षेत्र को फिर से जीवित करने और किसानों को तत्काल सहायता देने की आवश्यकता है।

बाढ़ पीड़ितों के लिए नगण्य मुआवजे पर चिंता प्रकट करते हुए पंजाब के कृषि मंत्री ने कहा कि फसलों के नुकसान का मौजूदा मुआवजा 6,800 रुपये प्रति एकड़ है, जो कि किसानों के वास्तविक नुकसान की तुलना में बेहद कम है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस मुआवजे को बढ़ाकर कम से कम 50,000 रुपये प्रति एकड़ किया जाए।

स. खुड्डियां ने केंद्र सरकार द्वारा रोके गए ग्रामीण विकास फंड (आर.डी.एफ.) और मार्केट विकास फंड (एम.डी.एफ.) के 8,000 करोड़ रुपये तुरंत जारी करने की भी मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब को बाढ़ के प्रभाव को कम करने और राज्य की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की आवश्यकता है।

Previous Post

अफगानिस्तान को सहायता, बाढ़ प्रभावित पंजाब की मदद में झिझक क्यों: हरपाल सिंह चीमा

Next Post

राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता देने के लिए पूर्णतः वचनबद्ध : लाल चंद कटारूचक्क

Related News

उत्तरप्रदेश

मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर, प्रयागराज-वाराणसी से भागलपुर तक बरसेंगे बादल

November 22, 2026
उत्तरप्रदेश

देशभर में बदला मौसम का मिजाज: यूपी से बंगाल तक बारिश व गरज-चमक के आसार, दिल्ली में कोहरे और सर्दी की दस्तक

November 21, 2026
उत्तरप्रदेश

देशभर में बदला मौसम का मिजाज: चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ ने बदला रास्ता, उत्तर भारत में घने कोहरे और कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

November 19, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, जानिए आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम

November 16, 2026
उत्तरप्रदेश

देशभर में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

November 14, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम न्यूज़: हिमाचल में 15 नवंबर तक बारिश का येलो अलर्ट, राजस्थान में 14-15 नवंबर को छाएंगे बादल

November 13, 2026
Next Post

राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता देने के लिए पूर्णतः वचनबद्ध : लाल चंद कटारूचक्क

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)