डिंडौरी। डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना अंतर्गत जबलपुर रोड में ग्राम मालपुर डुंगरिया में मोड पर सोमवार की सुबह तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में कुल नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार चार पहिया यात्री वाहन तूफान डिंडौरी से सवारियां लेकर जबलपुर जा रहा था। वहीं माल वाहक और बस जबलपुर की तरफ से डिंडौरी की ओर आ रही थी।
सुबह लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास मोड पर पहले यात्री वाहन तूफान को मालवाहक ने ड्राइवर साइड से टक्कर मार दी, जिससे यात्री वाहन अनियंत्रित हो गया और मालवाहक के पीछे से आ रही बस से टकराकर पलट गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान के आगे के हिस्से में घुस गई। दुर्घटना में यात्री वाहन तूफान काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। बस का सामने के हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
















Users Today : 5
Total Users : 15228
Views Today : 5
Total views : 27916
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 7:44 am