मुरैना। मुरैना जिले के अंबाह तहसील के तोर गांव में एक व्यक्ति की लाश सुबह खटिया पर मिली। उसके सिर में से बंदूक की गोली आर-पार हो गई है। उसका नाम विवेक पुत्र रामदत्त शर्मा उम्र 47 वर्ष बताया जा रहा है। परिजन विवेक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस को खुदकुशी करने का भी संदेह है।
पुलिस परिजनों और आस-पास के लोगों से यह पूछताछ करने में जुटी है कि जब गोली चली थी तब किसी को उसकी आवाज आई थी या नहीं। विवेक का शव खटिया पर उल्टा पड़ा मिला है। उसके गोली उसके सिर से आर-पार हुई है। इसके साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवेक या उसके परिवार का किसी से विवाद तो नहीं था।
















Users Today : 22
Total Users : 15245
Views Today : 29
Total views : 27940
Who's Online : 1
Server Time : February 25, 2026 10:47 am