लग्जरी होटल में करेंगे तब्दील, श्रद्धालु भी ले सकेंगे आनंद
मध्य प्रदेश के उज्जैन के दो भाइयों ने धरती पर ही लोगों को जहाज का आनंद दिलाने के लिए अनोखी पहल की है। उन्होंने BSF का पुराना कार्गो प्लेन खरीद लिया है। जिसे अब लग्जरी होटल में तब्दील किया जाएगा। जिसके बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने और सिंहस्थ 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं को एक नया अनुभव मिलेगा।
दरअसल, स्क्रैप का काम करने वाले भाई वीरेंद्र और पुष्पेंद्र कुशवाह ने दिल्ली में BSF की टेंडर प्रक्रिया से करीब 40 लाख रुपए में यह प्लेन खरीदा है। 55 सीट वाला, 20 टन भारी प्लेन उनके फार्म हाउस पर 5 लग्जरी रूम के होटल में बदल जाएगा। जहां लोग ठहर सकते हैं और फोटो-शूट कर सकते हैं। प्लेन रविवार को दिल्ली से ट्राले में होकर उज्जैन पहुंचेगा।
















Users Today : 34
Total Users : 15257
Views Today : 41
Total views : 27952
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 6:09 pm