Sunday, May 10, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

घर छोड़ने वाली 43% लड़कियां सिर्फ ‘गुस्से’ में उठाती हैं कदम, चौंकाने वाली रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 21, 2026
in भोपाल

भोपाल:  प्रदेश में बेटियों के घर से गायब होने की बढ़ती घटनाओं के पीछे सबसे बड़ी वजह पारिवारिक नाराजगी सामने आई है। पुलिस मुख्यालय की वर्ष 2025 की विश्लेषणात्मक रिपोर्ट बताती है कि 43 प्रतिशत बालिकाएं गुस्से या घर के माहौल से असंतुष्ट होकर स्वयं घर छोड़कर चली गईं। इसके अलावा प्रेम संबंध, आर्थिक तंगी और अन्य सामाजिक कारण भी इसके पीछे जिम्मेदार हैं। हालांकि पुलिस ने पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक बालिकाओं को वर्ष 2025 में खोजा है, फिर भी 2600 से अधिक अब भी लापता हैं।

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 में खोजी गई 14,520 बालिकाओं में से करीब 43 प्रतिशत ने स्वीकार किया कि वे परिवार से नाराज होकर घर छोड़कर गई थीं। वहीं, 18 प्रतिशत ने बताया कि वे अपने प्रेमी के साथ चली गई थीं। यह आंकड़ा बताता है कि पारिवारिक संवाद की कमी और भावनात्मक तनाव बालिकाओं के लिए बड़ा जोखिम बन रहा है।

अपराध नहीं, सामाजिक समस्या भी

अब तक बालिकाओं के गुम होने को अधिकतर अपराध के नजरिये से देखा जाता रहा है, लेकिन पुलिस की बातचीत में आर्थिक और सामाजिक पहलू भी सामने आए हैं। वर्ष 2025 में खोजी गई बालिकाओं में से 406 ने कहा कि वे आर्थिक तंगी के कारण घर छोड़कर गई थीं। लगभग एक प्रतिशत बालिकाएं पढ़ाई के लिए स्वयं चली गईं, जबकि डेढ़ प्रतिशत ने रास्ता भटकने की बात कही, हालांकि पुलिस इन दावों की पुष्टि नहीं मान रही।

पिछले पांच वर्षों के आंकड़े

पिछले पांच वर्षों में कुल 58,403 बालिकाएं गुम हुईं, जिनमें से 55,803 को खोज लिया गया है। वर्ष 2021 में 9,407, 2022 में 9,093, 2023 में 11,250, 2024 में 11,907 और 2025 में 13,146 बालिकाएं गुम हुई थीं। इनमें वर्ष 2025 में सबसे अधिक बालिकाएं खोजी गईं, फिर भी 2600 से ज्यादा अब भी लापता हैं।

संवाद और सहयोग की जरूरत

विशेषज्ञों का मानना है कि बेटियों से संवाद बढ़ाकर, पारिवारिक तनाव कम कर और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराकर इन घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। पुलिस भी मानती है कि सामाजिक जागरूकता और परिवारों की भूमिका इस दिशा में निर्णायक हो सकती है।

Previous Post

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया पर FIR, बिना लाइसेंस वाले शूटर्स को बेचे कारतूस

Next Post

अब 350 मीटर की विजिबिलिटी में भी लैंड हो सकेंगे विमान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Related News

भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नर बदले: संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

February 3, 2026
भोपाल

MP के किसानों की बल्ले-बल्ले: गणतंत्र दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, खेती के लिए किया करोड़ों का प्रबंध

January 26, 2026
भोपाल

मध्यप्रदेश के लिए गर्व का पल: प्रदेश की 4 हस्तियों को मिला पद्म श्री सम्मान, हेमंत खंडेलवाल ने दी बधाई

January 26, 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में फहराया तिरंगा, महाकाल की नगरी से प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

January 26, 2026
भोपाल

MP Property अब सात समंदर पार से भी हो सकेगी रजिस्ट्री, सरकार ने ‘साइबर पंजीयन’ को लेकर जारी की नोटिफिकेशन

January 26, 2026
भोपाल

कश्मीर की बर्फबारी से कांपे ये 15 शहर, मौसम विभाग ने जारी किया ‘कोल्ड-डे’ और भारी बारिश का अलर्ट

January 26, 2026
Next Post

अब 350 मीटर की विजिबिलिटी में भी लैंड हो सकेंगे विमान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 6 7 0 6
Users Today : 2
Total Users : 16706
Views Today : 2
Total views : 29650
Who's Online : 0
Server Time : May 10, 2026 11:08 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.