Tuesday, September 1, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
चाकू की नोक पर टैक्सी लूट का 8 घंटे में खुलासा, नाबालिग अभिरक्षा में; ₹8.91 लाख का माल बरामद इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं 11 साल की बच्ची बनी दुल्हन, 13 साल में माँ. कोर्ट के फैसले ने बदल दी ज़िंदगी! 🚔 नेमावर पुलिस की संवेदनशील पहल, अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों को सौंपा शव 🏆 आगर मालवा: "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न नेवरी पंचायत की बड़ी लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? विधवा-दिव्यांग महिला आज भी बेघर 🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार

इंदौर में 67 साल का रिकॉर्ड टूटा, IMD अलर्ट; दिल्ली से भोपाल-इंदौर की कई ट्रेनें 4–8 घंटे लेट

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 25, 2025
in भोपाल

भोपाल: हवाओं के रुख में बदलाव के कारण इस बार मध्य प्रदेश में ठंड का मिजाज कुछ अलग नजर आ रहा है। कश्मीर से आ रही ठंडी हवाओं ने मालवा अंचल को खासा ठिठुरा दिया है। कई जिलों में शीतलहर का असर दर्ज किया गया, जबकि इंदौर में ठंड ने बीते 67 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

18 दिसंबर को इंदौर का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो अब तक का 10वां सबसे कम तापमान रहा। आमतौर पर मालवा, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर क्षेत्रों में पश्चिमी हवाएं प्रभावी रहती हैं, जिससे ठंड अपेक्षाकृत कम होती है। लेकिन इस बार राजस्थान के ऊपर बने प्रतिचक्रवात ने पश्चिमी हवाओं को कश्मीर से आने वाली उत्तरी हवाओं के साथ मिला दिया, जिससे ठंड में तेज बढ़ोतरी हुई।

यदि यही प्रतिचक्रवात गुजरात और मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित रहता, तो हवाएं घूमकर आतीं और ठंड का असर कम रहता। इसके अलावा शुष्क हवाओं और साफ मौसम ने भी ठंड को और तीखा बना दिया। बीते 10 वर्षों (2015 से 2024) में इंदौर का न्यूनतम तापमान 6.6 से 11.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।

भोपाल के मौसम विज्ञानी डॉ. अरुण शर्मा के अनुसार, मालवा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को एक बार फिर तेज ठंड के लिए तैयार रहना होगा। जनवरी के पहले सप्ताह से तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है। 30 और 31 दिसंबर से ठंड में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। मावठा यानी वर्षा के आसार नहीं हैं, जिससे कोहरे की संभावना भी कम है। हालांकि उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक हल्का से घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विज्ञानी बीएस यादव ने बताया कि मौसम साफ रहने से ओस गिरेगी, जिसे खेती के लिए लाभकारी माना जाता है।

समय पर विदा होगी ठंड, गर्मी रहेगी लंबी

सेवानिवृत्त मौसम विज्ञानी डॉ. डीपी दुबे के अनुसार, फिलहाल कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं दिख रहा है। 27 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, लेकिन वह कमजोर रहेगा। ऐसे में वर्षा के आसार नहीं हैं और मौसम शुष्क बना रहेगा। सामान्य स्थिति में ठंड 15 फरवरी के आसपास विदा हो जाएगी। यदि ठंड समय पर चली गई, तो गर्मी का मौसम लंबा रहेगा और तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहेगा।

पिछले 10 वर्षों में दिसंबर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान

महानगर अधिकतम तापमान (°C) तारीख न्यूनतम तापमान (°C) तारीख
इंदौर 33 31 दिसंबर 2015 6.5 20 दिसंबर 2021
भोपाल 32.6 7 दिसंबर 2020 3.3 16 दिसंबर 2024
ग्वालियर 31.2 11 दिसंबर 2015 1.8 19 दिसंबर 2021

मालवा, ग्वालियर-चंबल और अन्य अंचलों की स्थिति

इंदौर में पिछले 18 दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। दिसंबर में इतने लंबे समय तक पारा नीचे रहने का यह पहला मामला है। वर्ष के अंत तक भी तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचएस पांडे के अनुसार, क्लाइमेट चेंज के कारण मालवा क्षेत्र में वर्षा के दिनों की संख्या घटी है और कम समय में अधिक वर्षा हो रही है। इसके साथ ही गर्मी के दिनों की संख्या बढ़ रही है, जिससे तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

ग्वालियर-चंबल अंचल में इस बार ठंड अपेक्षाकृत कम रही। स्थानीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. हुकुम सिंह के अनुसार, दिसंबर में हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहे, जिससे बर्फबारी कम हुई और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं कम प्रभावी रहीं। यहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा।

महाकोशल-विंध्य क्षेत्र में भी ठंड का असर सीमित रहा। अमरकंटक, कान्हा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, रीवा, सतना और सीधी में तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि शहडोल में अपेक्षाकृत अधिक ठंड दर्ज की गई।

ट्रेनों पर मौसम की मार

मौसम की मार ट्रेनों पर ज्यादा देखने को मिल रही है। कोहरे के चलते करीब दर्जनों ट्रेनें 5 से 8 घंटे की देरी से चल रही हैं, इसमें पंजाब मेल 1 घंटा 10 मिनट, शताब्दी एक्सप्रेस 35 मिनट, यशवंतपुर कर्नाटक एक्सप्रेस 40 मिनट, झेलम एक्सप्रेस 4 घंटे 30 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस 8 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 20 मिनट और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 1 घंटे लेट है।

Previous Post

MP सरकार की बड़ी पहल: एक रुपये में 25 एकड़ जमीन, मेडिकल कॉलेज के लिए निवेशक तैयार

Next Post

पीएम मोदी ने क्रिसमस पर चर्च में की प्रार्थना, कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Related News

भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नर बदले: संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

February 3, 2026
भोपाल

MP के किसानों की बल्ले-बल्ले: गणतंत्र दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, खेती के लिए किया करोड़ों का प्रबंध

January 26, 2026
भोपाल

मध्यप्रदेश के लिए गर्व का पल: प्रदेश की 4 हस्तियों को मिला पद्म श्री सम्मान, हेमंत खंडेलवाल ने दी बधाई

January 26, 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में फहराया तिरंगा, महाकाल की नगरी से प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

January 26, 2026
भोपाल

MP Property अब सात समंदर पार से भी हो सकेगी रजिस्ट्री, सरकार ने ‘साइबर पंजीयन’ को लेकर जारी की नोटिफिकेशन

January 26, 2026
भोपाल

कश्मीर की बर्फबारी से कांपे ये 15 शहर, मौसम विभाग ने जारी किया ‘कोल्ड-डे’ और भारी बारिश का अलर्ट

January 26, 2026
Next Post

पीएम मोदी ने क्रिसमस पर चर्च में की प्रार्थना, कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 9 7 4 9
Users Today : 17
Total Users : 19749
Views Today : 18
Total views : 33231
Who's Online : 0
Server Time : September 1, 2026 8:18 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.