देशभर में बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है. पंजाब, जम्मू में लोग बारिश और बाढ़ का दंश झेल रहे हैं. वहीं इस बीच आईएमडी ने मौसम से जुड़ा राहत भरी जानकारी दी है. पंजाब, जम्मू और उत्तर प्रदेश के लोगों को 5 सितंबर को बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों के अधिकतर जिलों में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम ही है. वहीं दिल्ली और बिहार के लोगों की मुश्किलें अभी कम नहीं होने वाली हैं. आईएमडी ने दोनों राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस बीच बाढ़ के कहर ने पंजाब और जम्मू में भयंकर तबाही मचाई है. पंजाब में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कश्मीर में 50 से अधिक लोगों को जान गवानी पड़ी है.
दिल्ली में शुक्रवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अभी बारिश का सिलसिला आने वाले 3 दिनों तक जारी रहेगा. भारी बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. निगमबोध घाट, बदरपुर, गढ़ी, खादर, पुराना उस्मानपुर गांव, मोनेस्ट्री, यमुना खादर, यमुना बाजार, विश्वकर्मा कालोनी और प्रधान गार्डन में लबालब पानी भरने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.
















Users Today : 23
Total Users : 19506
Views Today : 23
Total views : 32961
Who's Online : 0
Server Time : August 27, 2026 8:03 am