Saturday, June 27, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा

मिडिल ईस्ट के किस देश से डबल होगा कारोबार, भारत ने ब्लूप्रिंट किया तैयार

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 7, 2025
in व्यापार

भारत पर अमेरिका टैरिफ का बोझ सबसे ज्यादा है. 50 फीसदी टैरिफ के साथ भारत के एक्सपोर्ट में कमी आना लाजिमी है. जिसकी वजह से देश की इकोनॉमी को नुकसान होने की संभावना है. ऐसे में भारत ने उन विकल्पों की जाना शुरू कर दिया है, जिससे ना केवल अमेरिकी टैरिफ के नुकसान की भरपाई की जा सके. साथ ही अपने इकोनॉमी को और मजबूत बनाया जा सके. इसके लिए भारत ने मिडिल ईस्ट की ओर रुख किया है. खासकर खाड़ी के उन देशों के साथ बातचीत शुरू की है, जिनसे कारोबार तो है, लेकिन उतना नहीं जितना होना चाहिए. इसके लिए भारत ने फ्री ट्रेड का अपना पुराना प्लान एग्जीक्यूट कर दिया है. इस बार भारत कॉमर्स मिनिस्टर ने कतर को अपने पाले में लिया है. साथ ही एक ऐसा ब्लूप्रिंट तैयार किया है, जिससे आने वाले 5 साल यानी 2030 तक दोनों देशों के बीच ट्रेड डबल हो सके. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पीयूष गोयल की ओर से इस मामले में किस तरह की जानकारी दी गई है.

कुछ ऐसा है ब्लूप्रिंट

कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने अपने कतर दौरे पर कहा कि भारत और कतर जल्द ही एक मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच यह समझौता अगले साल के मध्य या तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कतर के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री शेख फैसल बिन थानी बिन फैसल अल थानी के साथ विचार-विमर्श किया. गोयल दो दिवसीय यात्रा पर यहां आए हैं. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुझे लगता है कि अगले साल के मध्य या तीसरी तिमाही तक हम एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दे पाएंगे….

5 साल में डबल होगा कारोबार

मंत्री ने कहा कि हमने चर्चा की है कि हमें एफटीए वार्ता शीघ्र शुरू करनी चाहिए. हम संदर्भ की शर्तों की रूपरेखा पर चर्चा कर रहे हैं और एक बार जब हम इसे अंतिम रूप दे देंगे, तो हम इसे आगे बढ़ाएंगे, ताकि व्यापार और व्यवसाय 2030 तक मौजूदा 14 अरब अमेरिकी डॉलर से दोगुना होकर 30 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाए. उन्होंने कहा कि मैं यहां ढेरों अवसर और संभावनाएं देख सकता हूं. गोयल ने कहा कि कृषि, खाद्य उत्पाद, गैर-पारंपरिक ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, डेटा सेंटर, पर्यटन, सौंदर्य प्रसाधन, फार्मा और कृत्रिम मेधा में सहयोग बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं.

कतर का भारत में निवेश

कतर के 10 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इसमें से 4-5 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश पहले ही हो चुका है और 1-1.5 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश लगभग अंतिम चरणों में है. उन्होंने कहा कि वे (कतर) भारत में अच्छे प्रवर्तकों और अच्छी परियोजनाओं की तलाश में हैं और मुझे उम्मीद है कि सीआईआई और फिक्की जैसे हमारे संगठन निवेश के बहुत अच्छे अवसर प्रदान करेंगे. कतर खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) में भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है, जिसका द्विपक्षीय व्यापार 2024-25 में 14.15 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक था.

Previous Post

खत्म हो जाएगा गाजा युद्ध? क्या रहा मिस्र में हुई इजराइल-हमास की बातचीत का नतीजा

Next Post

11 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, फोन, लैपटॉप, टीवी सब कुछ मिलेगा सस्ता

Related News

व्यापार

सोना या तेल: आज की दुनिया में कौन है असली ताकतवर?

January 15, 2026
व्यापार

ईरान पर अमेरिकी टैरिफ का भारत पर कोई प्रभाव नहीं, वजह सामने आई

January 14, 2026
व्यापार

भारत में बासमती चावल की कीमतों में गिरावट, ईरान टेंशन का असर

January 13, 2026
व्यापार

कोयला खानों में निवेशक खोज रहे सोने की खान, कंपनी में बढ़ रहा निवेश

January 12, 2026
व्यापार

पहले बजट का सच: अंग्रेजों ने देश की तिजोरी में छोड़ा मामूली धन

January 11, 2026
व्यापार

शेयर बाजार में तेज गिरावट: 5 दिन में दो महीने का नुकसान, सेंसेक्स 84 हजार के नीचे

January 9, 2026
Next Post

11 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, फोन, लैपटॉप, टीवी सब कुछ मिलेगा सस्ता

फॉलो करें

0 1 7 6 4 6
Users Today : 4
Total Users : 17646
Views Today : 4
Total views : 30869
Who's Online : 0
Server Time : June 27, 2026 12:18 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.