खरगोन। जिले के कसरावद तहसील के छोटी कसरावद में बुधवार को लोकायुक्त ने कार्रवाई की है। यहां थल सेना के सेवानिवृत्त कर्मचारी (पूर्व सैनिक) से खेत तक पहुंच मार्ग पर कोई भी निर्माण न करने के एवज में सरपंच पति वाटरमैन और उसके साथी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। दोनों ने 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद फरियादी ने लोकायुक्त को शिकायत की थी।
लोकायुक्त के अनुसार फरियादी पूर्व सैनिक अंतिम पुत्र प्रकाशचंद्र जैन निवासी की शिकायत पर कार्रवाई हुई है। अंतिम जैन ने बताया कि उसने और मित्र स्वर्णिम माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से अपनी माताओं के नाम से ग्राम पंचायत छोटी कसरावद जिला खरगोन के सामने कृषिभूमि खसरा नंबर 398 दिसम्बर 2023 में खरीदी थी।
















Users Today : 2
Total Users : 15263
Views Today : 2
Total views : 27959
Who's Online : 0
Server Time : February 26, 2026 4:49 am