बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार तारीखों के ऐलान से बहुत पहले ही शुरू हो गया था. यात्राओं और रैलियों का दौर लगातार जारी है. अभी यहां पर पहले दौर की वोटिंग के लिए नामांकन भरने का दौर चल रहा है. बिहार में 2 चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं. सीतामढ़ी जिले में दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे. एनडीए और महागठबंधन के बीच ही कड़ा मुकाबला है. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम की मौजूदगी ने चुनाव को रोमांचक बना दिया है. सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी विधानसभा सीट पर भी कड़े संघर्ष के आसार हैं. यहां पर राष्ट्रीय जनता दल का कब्जा है.
चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर बिहार में जमकर सियासत हुई. राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई वाले महागठबंधन और सत्तारुढ़ एनडीए में भी सीटों को लेकर अंत तक तनातनी बनी रही. आज बुधवार जनता दल यूनाइटेड ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. बाजपट्टी सीट पर अभी उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया गया है क्योंकि यहां पर दूसरे चरण में वोटिंग कराई जानी है.
















Users Today : 3
Total Users : 15264
Views Today : 3
Total views : 27960
Who's Online : 0
Server Time : February 26, 2026 6:43 am