Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

बिहार चुनाव: शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में CM योगी की दहाड़, जिन सीटों पर करेंगे रैली, जानिए वहां के सियासी समीकरण

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 29, 2025
in बिहार

बिहार में विधानसभा चुनाव अब जोर पकड़ चुका है. पहले चरण के लिए अब अगले हफ्ते (6 नवंबर) वोटिंग होनी है. ऐसे में चुनावी रैली जोर पकड़ती जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता बिहार में वोटर्स को रिझाने की कोशिश में जुट चुके हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बिहार में चुनावी रैली कर रहे हैं. आज उनकी 3 जगहों पर रैली है जिसमें वो सीवान जिला भी शामिल है जो कभी डॉन मोहम्मद शहाबुद्दीन का गढ़ हुआ करता था.

सीएम योगी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्टार प्रचारकों में से एक हैं. अन्य राज्यों की तरह वह बिहार में भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं. नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद सीएम योगी की आज की पहली जनसभा होगी. हालांकि इससे पहले 16 अक्टूबर को उनकी बिहार चुनाव में एंट्री हो गई थी. तब वह राजधानी पटना के दानापुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के प्रत्याशी रामकृपाल यादव के समर्थन में आए और जनसभा भी की थी.

दानापुर से विपक्ष पर किया करारा वार

सिर्फ दानापुर ही नहीं सीएम योगी मुस्लिम बहुल जिला सहरसा भी गए, जहां उन्होंने डॉक्टर आलोक रंजन झा के समर्थन में जनसभा की. सहरसा कोशी-सीमांचल बेल्ट से सटा एक जिला है, जहां मुस्लिम वोटरों की संख्या ज्यादा है. हिंदुत्व के मुद्दे पर वोटर्स को साधने की बीजेपी की कवायद के बीच सीएम योगी आज फिर से बिहार के दौरे पर हैं.

पटना के बाहरी इलाके दानापुर में सीएम योगी ने जनसभा के दौरान महागठबंधन पर तीखा हमला बोला था और यह आरोप भी लगाया कि आरजेडी, कांग्रेस और उनके अन्य सहयोगी दल पोलिंग सेंटर्स पर बुर्का पहनी महिलाओं की पहचान करने से संबंधित चुनाव आयोग के निर्देशों का विरोध कर विकास बनाम बुर्के की नई शरारत कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर घुसपैठियों के जरिये फर्जी मतदान करवाने की मंशा रखने का आरोप भी लगाया. सहरसा में भी रैली के दौरान महागठबंधन पर हमला किया था.

यूपी से सटे 3 जिलों पर सीएम का फोकस

सीएम योगी आज बिहार में 3 जगहों पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. शुरुआत सीवान जिले की रघुनाथपुर क्षेत्र से करेंगे. यह जिला डॉन से नेता बने मोहम्मद शहाबुद्दीन के वजह से काफी चर्चित रहा है. वह यहां की जीरादेई सीट से विधायक चुने गए फिर 4 बार सीवान संसदीय सीट से सांसद भी बने. इस बार शहाबुद्दीन के बेटे यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल ने उसके बेटे ओसामा को मैदान में उतारा है.

रघुनाथपुर के अलावा सीएम योगी भोजपुर जिला जाएंगे और वह यहां की शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. उत्तर प्रदेश में वापसी करते हुए उनकी तीसरी सभा बक्सर में होगी. सीवान, भोजपुर और बक्सर तीनों ही जिले उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे हुए हैं.

सीवान उत्तर प्रदेश से सटा हुआ जिला है और यह शहर सीएम योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर से महज तीन-साढ़े तीन घंटे की दूरी पर है. इन इलाकों में सीएम योगी की हिंदुत्व वाली छवि काफी लोकप्रिय है. सीवान के जिस रघुनाथपुर सीट में वह चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं, वहां से एनडीए की ओर से मैदान में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) प्रत्याशी विकास कुमार सिंह अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं. उनके सामने आरजेडी ने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शाहाब को खड़ा किया है.

कभी शहाबुद्दीन का गढ़ था सीवान

बिहार के सीवान में 1990 के दशक में शहाबुद्दीन का सिक्का चलता था और जब यहां पर लालू राज शुरू हुआ तो उसका दबदबा और भी बढ़ता चला गया. बताया जाता है कि शहाबुद्दीन के गढ़ में कोई भी विपक्षी दल अपना झंडा लगाने से डरता था. उसने ज्यातादर चुनाव जेल में रहकर लड़ा और जीत भी हासिल की. उसे किसी भी चुनाव में शिकस्त नहीं मिली.

हालांकि उस पर बूथ कैप्चरिंग करने और वोटों में हेर-फेर करने के आरोप लगे. मर्डर समेत कई आपराधिक मामलों की वजह से 2008 में उस पर चुनाव लड़ने से रोक लगा दी गई. ऐसे में उसकी पत्नी हिना शाहाब ने पति की कमी दूर करने की कोशिश की, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली. वह 3 बार चुनाव में उतरी लेकिन हर बार उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा. अब आरजेडी ने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर दांव लगाया है. देखना होगा कि लंदन से पढ़ाई पर सीवान लौटे वह अपने वोटर्स पर कितना भरोसा बना पाते हैं.

सीवान में एनडीए की हालत अच्छी नहीं

अगर सीवान की बात करें तो इस जिले में भी मुस्लिम वोटर्स की संख्या ठीक-ठाक है. 2011 की जनगणना में यहां पर 18 फीसदी से अधिक मुस्लिम आबादी रहती है. लोकसभा चुनाव में सीवान से 16 में से 8 बार मुस्लिम प्रत्याशियों को ही जीत मिली है, इसमें चार बार यूसुफ और चार बार शहाबुद्दीन के खाते में जीत गई हैं. जिले में 8 विधानसभा सीटें हैं. यहां पर 2020 के चुनाव में एनडीए का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था. तब एनडीए के खाते में 2 सीटें गई थीं जबकि 6 सीटों पर महागठबंधन ने कब्जा जमाया था.

इन 8 में से दुरौंधा और गोरेयाकोठी सीट ही ऐसी हैं जहां पर बीजेपी को जीत मिली थी. जबकि 3 सीटों पर आरजेडी, 2 सीटों पर सीपीआई-एमएल-एल और एक पर कांग्रेस को जीत मिली थी. रघुनाथपुर सीट आरजेडी के खाते में गई थी. इस बार आरजेडी ने यहां से 2 बार के विधायक हरिशंकर यादव का टिकट काटकर ओसामा को मैदान में उतारा है.

8 में से 3 सीटों पर मिली करीबी शिकस्त

हालांकि पिछले चुनाव में यहां की कई सीटों पर कांटेदार मुकाबला हुआ था. 8 में से 3 सीटों (सीवान, महाराजगंज और बरहरिया) पर एनडीए को 4 हजार से भी कम वोटों के अंतर से हार मिली थी. सीवान में 1,973, महाराजगंज में 1,976 और बरहरिया में 3,559 मतों के अंतर से एनडीए हारा था. जबकि कुल 6 सीटों पर हार-जीत का अंतर 12 हजार वोटों का रहा था.

भोजपुर में भी एनडीए का खराब प्रदर्शन

सीवान के बाद सीएम योगी का अगला कारवां भोजपुर जिला होगा. वामपंथ का गढ़ कहे जाने वाला यह जिला भी एनडीए के लिए दुःस्वप्न की तरह है, यहां की 7 में से सिर्फ 2 सीटों पर ही एनडीए को जीत मिली, बाकी 5 सीट महागठबंधन के खाते में गए थे. हालांकि पिछले साल हुए उपचुनाव में तरारी सीट बीजेपी ने महागठबंधन से झटक ली थी. इस तरह से अब एनडीए के पास भोजपुर में 3 सीटें हो गई हैं.

इसी तरह भोजपुर जिले की 2 सीटों (आरा और बड़हरा) पर भी 2020 के चुनाव में कांटेदार मुकाबला हुआ था. बीजेपी ने आरा में 3,002 वोटों तो बड़हरा में 4,973 मतों के साथ संघर्षपूर्ण जीत हासिल की थी. तरारी सीट पर सीपीआई-एमएल-एल को 2020 में जीत मिली थी, लेकिन 2024 के उपचुनाव में बीजेपी ने यह सीट झटक ली थी. साथ ही जिन 4 सीटों पर महागठबंधन को जीत मिली वो बड़े अंतर वाली जीत रही और यहां पर एनडीए के लिए सेंध लगाना आसान नहीं होगा.

बक्सर जहां एनडीए का नहीं खुला खाता

सीएम योगी उत्तर प्रदेश लौटने के क्रम में बक्सर जिले में चुनाव प्रचार करने जाएंगे. यह जिला तो एनडीए के लिए उन 8 जिलों में शुमार है जहां उसका खाता तक नहीं खुल पाया था. बक्सर की चारों सीटें महागठबंधन के खाते में गई थीं. जिले की बक्सर विधानसभा सीट (3,892) छोड़ दी जाए तो अन्य तीनों सीट पर हार-जीत का अंतर काफी रहा था और 21 हजार से अधिक मतों के अंतर से महागठंधन ने जीत हासिल की थी.

बिहार में आज के 3 जिलों से पहले सीएम योगी ने पटना और सहरसा का दौरा किया था. पटना में 14 में से 5 सीटें ही एनडीए के खाते में आई थीं और 9 सीटों पर महागठबंधन का परचम लहराया था. हालांकि सहरसा में एनडीए की स्थिति थोड़ी ठीक रही क्योंकि यहां की 4 में से 3 सीटों पर एनडीए का कब्जा रहा और 1 सीट ही महागठबंधन के खाते में गई थी. सीएम योगी ने पटना के दानापुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव के समर्थन में दौरा किया था और फिर यहां से सहरसा में पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर आलोक रंजन झा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था.

Previous Post

BJP नेता हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर, सदमे में पिता ने की आत्महत्या, मां ने भी खाया जहर, इलाके में सनसनी

Next Post

सौरभ भारद्वाज का बड़ा हमला: दिल्ली में ‘आर्टिफिशियल रेन’ सिर्फ ड्रामेबाजी थी, क्लाउड सीडिंग हो ही नहीं सकती

Related News

बिहार

खौफनाक: पत्नी का डांस करना पति को गुजरा नागवार, गुस्से में सिलबट्टे से कूच दिया सिर; मौके पर ही मौत

January 22, 2026
बिहार

भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने PK जनसुराज पार्टी से दिया इस्तीफा, चुनाव में मिली हार

January 12, 2026
बिहार

JDU कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल, निशांत कुमार को पार्टी में शामिल करने की उठी मांग

December 28, 2025
बिहार

अल्पसंख्यक छात्रों को फायदा, बिहार में शिक्षा और आवास अब निःशुल्क

December 22, 2025
बिहार

बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने का आरोप

October 30, 2025
बिहार

सनसनीखेज: ड्यूटी से लौट रहे ASI अनिरुद्ध कुमार का अपहरण कर गला रेता, सिवान की घटना से पुलिस महकमे में आक्रोश

October 30, 2025
Next Post

सौरभ भारद्वाज का बड़ा हमला: दिल्ली में 'आर्टिफिशियल रेन' सिर्फ ड्रामेबाजी थी, क्लाउड सीडिंग हो ही नहीं सकती

फॉलो करें

0 1 5 2 5 1
Users Today : 28
Total Users : 15251
Views Today : 35
Total views : 27946
Who's Online : 1
Server Time : February 25, 2026 12:54 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.