बिहार के मुजफ्फरपुर में महागठबंधन की संयुक्त रैली हुई. जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकारी बनेगी तो चाहे अपना हो या पराया जो अपराधी गलत काम करेगा उसको सलाखों के पीछे भेजने का काम तेजस्वी करेगा. तेजस्वी की परछाईं भी अगर गलत काम करेगी तो उसको सजा मिलेगी.
तेजस्वी यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग महागठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का काम करें. जनता बदलाव चाहती है. 20 साल पुरानी सरकार को अब बदलने का समय आ गया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि अब नई सरकार बनाने का मौका आ गया है. हम सब लोग नए सोच के हैं. हम बिहार बनाने के लिए आए हैं.
















Users Today : 6
Total Users : 17230
Views Today : 7
Total views : 30387
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 12:27 pm