🚨 सोयतकलां पुलिस की बड़ी सफलता — NDPS केस में 7 साल की सजा
आगर मालवा। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सोयतकलां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2021 के NDPS मामले में आरोपी शाहरूख शेख को न्यायालय ने 7 वर्ष का कठोर कारावास और ₹20,000 जुर्माने की सजा सुनाई है।
29 मई 2021 को आरोपी शाहरूख पुत्र फारूख शेख को पुलिस ने 30 किलो डोडाचुरा (मूल्य ₹60,000) के साथ मोतीसर महाराज मंदिर जोड़, सोयत-सुसनेर रोड से गिरफ्तार किया था।
प्रकरण की विवेचना दिवंगत निरीक्षक हरीश जेजुलकर ने की थी। शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक अशोक गवली ने सशक्त पैरवी की, जिसके आधार पर विशेष न्यायाधीश श्री मधुसूदन जंघेल ने सजा का निर्णय सुनाया।
एसपी विनोद कुमार सिंह ने कहा —
> “हमारा लक्ष्य सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, बल्कि अपराधियों को सजा दिलाना है। नशे के अवैध व्यापार को समाप्त करने की हमारी प्रतिबद्धता अटल है।”
आगर मालवा पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
















Users Today : 6
Total Users : 17230
Views Today : 7
Total views : 30387
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 10:48 am