🟥 इंदौर ब्रेकिंग न्यूज
फरार पत्रकार पंकज जैन गिरफ्तार — 10 हजार का इनामी आरोपी चंदन नगर पुलिस की गिरफ्त में
इंदौर। बहुचर्चित किन्नर विवाद और सामूहिक फिनायल प्रकरण में फरार चल रहे फर्जी पत्रकार पंकज जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पर ₹10,000 का इनाम घोषित था। चंदन नगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में कुल चार आरोपी बनाए गए थे — सपना हाजी, राजा हाशमी, पंकज जैन और अक्षय। इनमें से अब तक तीन गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अक्षय अभी फरार है।
यह वही मामला है जिसमें 24 किन्नरों ने सामूहिक रूप से फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपियों पर धमकाने और अवैध वसूली से जुड़ा केस दर्ज किया था।
















Users Today : 1
Total Users : 17676
Views Today : 1
Total views : 30899
Who's Online : 0
Server Time : June 30, 2026 3:53 am