देवास: नेवरी में सामुदायिक स्वच्छता परिसर बदहाल, रखरखाव के अभाव में यात्रियों को हो रही परेशानी
देवास जिले के नेवरी में लाखों रुपए की लागत से बनाया गया सामुदायिक स्वच्छता परिसर इन दिनों बदहाली का शिकार है। ग्राम पंचायत की लापरवाही के कारण शौचालय परिसर में लंबे समय से गंदगी पसरी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ये स्वच्छता परिसर बरोठा फाटा बस स्टैंड पर जनवरी 2021 में बनाया गया था ताकि बाहर से आने-जाने वाले लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित सुविधा मिल सके। लेकिन करीब पाँच साल में ही यह परिसर रखरखाव के अभाव में जर्जर स्थिति में पहुँच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और सचिव ने कई बार शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।
इस मामले में जनपद पंचायत सीईओ बागली, राजू मेड़ा ने बताया कि संबंधित सरपंच और सचिव को निर्देश दिए जा रहे हैं और जल्द ही स्वच्छता परिसर की सफाई कराई जाएगी।











Users Today : 34
Total Users : 15257
Views Today : 41
Total views : 27952
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 9:31 pm