कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में अवैध माइनिंग और आयकर चोरी के मामलों को लेकर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष से जुड़े तार मिलने के बाद माइनिंग कारोबारी जगदीश पटेल और उनके भतीजे संतोष पटेल के घर, ऑफिस और होटल सहित कई परिसरों पर आयकर विभाग ने एक साथ छापेमार कार्रवाई की है।
50 से अधिक अधिकारियों ने मारा छापा
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले आयकर विभाग के 50 से अधिक अधिकारी अपनी गाड़ियों में स्वच्छता जागरूक अभियान 2025 का पोस्टर लगाकर माइनिंग कारोबारी और भाजपा नेता अशोक विश्वकर्मा एवं उनके तीन भाइयों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर चुके थे। जांच के दौरान इनके तार अवैध माइनिंग कारोबारी जगदीश पटेल और संतोष पटेल से जुड़े पाए गए।
पिछले चार दिनों से आयकर विभाग की टीम कटनी में मौजूद है और आयकर चोरी, अवैध लेन-देन और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। सुधार न्यास कॉलोनी स्थित जगदीश पटेल और उनके भतीजे के ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई में भोपाल और जबलपुर से आयकर विभाग की टीमें भी शामिल हैं। इस छापेमारी से जिले के राजनीतिक और कारोबारी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। फ़िलहाल जांच पूरी होने के बाद कई बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
















Users Today : 7
Total Users : 15230
Views Today : 7
Total views : 27918
Who's Online : 1
Server Time : February 25, 2026 9:27 am