Monday, June 29, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा

युवाओं के लिए खास वीजा: घूमने, रहने और खाने-पीने का खर्चा शामिल

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 23, 2025
in व्यापार

भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों में अब एक नया और अहम अध्याय जुड़ गया है. दोनों देशों ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के तहत ऐसा समझौता किया है, जो सिर्फ कारोबार तक सीमित नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर भारतीय युवाओं, प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के भविष्य से जुड़ा है. इस समझौते का मकसद लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ाना, स्किल्ड टैलेंट को नए मौके देना और पढ़ाई व काम के रास्तों को आसान बनाना है.

करीब 10 साल बाद पूरी हुई बड़ी डील

भारत और न्यूजीलैंड के बीच FTA पर बातचीत लंबे समय से अटकी हुई थी. करीब एक दशक के बाद मार्च 2025 में फिर से चर्चा शुरू हुई और बड़ी बात यह रही कि यह समझौता रिकॉर्ड समय में पूरा हो गया. यह किसी विकसित देश के साथ भारत के सबसे तेज ट्रेड एग्रीमेंट्स में से एक माना जा रहा है. इससे पहले भारत ने ब्रिटेन और ओमान के साथ ऐसे समझौते किए थे, जबकि अमेरिका और यूरोपीय यूनियन से बातचीत अभी जारी है.

वर्किंग हॉलिडे वीजा: कमाई के साथ घूमने का मौका

युवाओं के लिए वर्किंग हॉलिडे वीजा फ्रेमवर्क किसी सपने से कम नहीं है. इसके तहत 18 से 30 साल के भारतीय हर साल न्यूजीलैंड जा सकते हैं, जहां वे 12 महीने तक घूमने के साथ-साथ काम भी कर सकेंगे. इस वीजा की खास बात यह है कि काम करके वहां रहने, खाने और ट्रैवल का खर्च निकाला जा सकता है.

युवाओं और टैलेंट पर खास फोकस

इस FTA की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें रोजगार और मोबिलिटी को केंद्र में रखा गया है. इसका सीधा फायदा भारतीय युवाओं को मिलेगा, जिन्हें अब न्यूज़ीलैंड में काम करने, सीखने और अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने के ज्यादा मौके मिलेंगे. भारत को स्किल्ड और सेमी-स्किल्ड वर्कफोर्स के बड़े सोर्स के रूप में देखा जा रहा है.

वर्क वीजा के नए रास्ते खुले

समझौते के तहत एक नया टेम्पररी वर्क वीजा रास्ता बनाया गया है. इसके जरिए एक समय में करीब 5000 भारतीय प्रोफेशनल्स न्यूज़ीलैंड में तीन साल तक रहकर काम कर सकेंगे. इसमें आईटी, इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर, एजुकेशन और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर शामिल हैं. खास बात यह है कि योगा इंस्ट्रक्टर, आयुष प्रैक्टिशनर, इंडियन शेफ और म्यूजिक टीचर जैसे भारतीय प्रोफेशन को भी इसमें जगह दी गई है.

स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत

शिक्षा के मोर्चे पर भी यह समझौता बेहद खास है, पहली बार न्यूज़ीलैंड ने किसी देश के साथ स्टूडेंट मोबिलिटी और पोस्ट-स्टडी वर्क को लेकर अलग समझौता किया है. भारतीय छात्रों पर अब कोई संख्या सीमा नहीं होगी. पढ़ाई के दौरान वे हफ्ते में 20 घंटे तक काम कर सकेंगे, जिससे पढ़ाई का खर्च संभालना आसान होगा.

STEM से जुड़े बैचलर और मास्टर कोर्स करने वाले छात्रों को पढ़ाई के बाद तीन साल तक काम करने का मौका मिलेगा, जबकि पीएचडी करने वाले छात्रों को चार साल तक पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा मिल सकेगा.

भारतीय युवाओं के लिए क्या बदलेगा?

इस समझौते से पढ़ाई, नौकरी और ग्लोबल एक्सपीरियंस के नए दरवाजे खुलेंगे. भारत-न्यूज़ीलैंड के रिश्ते सिर्फ ट्रेड तक सीमित न रहकर अब लोगों के सपनों और करियर से जुड़ गए हैं. आने वाले सालों में इसका असर हजारों भारतीय युवाओं की जिंदगी पर दिख सकता है.

Previous Post

नए साल की पहली गलती, साल भर पड़ेगा पछताने का मौका

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर के बाद LoC पर पाकिस्तान ने लगाया अलर्ट, एंटी-ड्रोन तैनात

Related News

व्यापार

सोना या तेल: आज की दुनिया में कौन है असली ताकतवर?

January 15, 2026
व्यापार

ईरान पर अमेरिकी टैरिफ का भारत पर कोई प्रभाव नहीं, वजह सामने आई

January 14, 2026
व्यापार

भारत में बासमती चावल की कीमतों में गिरावट, ईरान टेंशन का असर

January 13, 2026
व्यापार

कोयला खानों में निवेशक खोज रहे सोने की खान, कंपनी में बढ़ रहा निवेश

January 12, 2026
व्यापार

पहले बजट का सच: अंग्रेजों ने देश की तिजोरी में छोड़ा मामूली धन

January 11, 2026
व्यापार

शेयर बाजार में तेज गिरावट: 5 दिन में दो महीने का नुकसान, सेंसेक्स 84 हजार के नीचे

January 9, 2026
Next Post

ऑपरेशन सिंदूर के बाद LoC पर पाकिस्तान ने लगाया अलर्ट, एंटी-ड्रोन तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 6 7 5
Users Today : 13
Total Users : 17675
Views Today : 13
Total views : 30898
Who's Online : 0
Server Time : June 29, 2026 11:55 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.