Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

अफगानिस्तान में राशिद खान की सुरक्षा बढ़ाई, खरीदी बुलेटप्रूफ कार

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 23, 2025
in खेल

तालिबानी हुकूमत वाले अफगानिस्तान में राशिद खान खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते. इसका खुलासा उन्होंने केविन पीटरसन को दिए इंटरव्यू में किया है. राशिद खान खान ने बताया कि अपनी सुरक्षा के लिए वो वहां बुलेट प्रूफ कार में सफर करते हैं. अफगान स्पिनर से ये सुनकर केविन पीटरसन भी चौंक गए. लेकिन, राशिद खान ने बताया कि इसमें चौंकने वाली बात नहीं क्योंकि उनके देश में अब ये नॉर्मल है.

अफगानिस्तान में राशिद खान की जिंदगी कैसी है?

केविन पीटरसन ने बातचीत का वो वीडियो क्लिप अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें राशिद खान अफगानिस्तान की मौजूदा आबो-हवा में अपनी जिंदगी का हाल बयां कर रहे हैं. वीडियो में राशिद खान से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ये पूछते हैं कि अफगानिस्तान में उनकी जिंदगी कैसी है? क्या वो सड़क पर आराम से घूम लेते हैं? इस पर राशिद खान कहते हैं कि- सवाल ही पैदा नहीं होता.

अफगानिस्तान में बुलेट प्रूफ कार में चलते हैं राशिद खान

राशिद खान ने बताया कि सड़क पर घूमना-टहलना तो दूर वो एक नॉर्मल कार में भी नहीं चल सकते. वो आगे कहते हैं कि उनके पास अपनी खुद की एक बुलेट प्रूफ कार है. इस पर केविन पीटरसन चौंकते हुए पूछते हैं क्या, आपके पास काबुल में बुलेट प्रूफ कार है? राशिद का जवाब आता है – हां बिल्कुल, मैं अपनी बुलेट प्रूफ कार में ही सफर करता हूं. मुझे वहां उसकी जरूरत है.

राशिद की जान को खतरा? सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ कार

केविन पीटरसन का अगला सवाल होता है- मगर क्यों? उन्हें बुलेट प्रूफ कार की क्या जरूरत? इस पर राशिद खान कहते हैं कि वो उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी है. बस इसलिए कि वो सुरक्षित रहें. राशिद का जवाब सुनकर केविन पीटरसन अगला सवाल करते हैं- मगर कोई उन्हें गोली नहीं मारने वाला? इस पर राशिद कहते हैं कि भले ही कोई उन्हें शूट ना करे, गोली ना मारे लेकिन हालात ऐसे हैं कि आप कभी भी. कहीं भी गलत जगह पर हो सकते हैं, जिसका आपको अंदाजा भी नहीं होगा. केविन कहते हैं कि ये तो हैरान करने वाली बात है. राशिद खान ने आगे बताया कि कभी-कभी लोग कार के दरवाजे को खोलने लगते हैं. वैसे में बुलेट प्रूफ कार में आप सुरक्षित है.

राशिद खान के लिए खास डिजाइन है बुलेट प्रूफ कार?

केविन पीटरसन को राशिद खान की बुलेट प्रूफ कार के बारे में जानने की जिज्ञासा और बढ़ जाती है. वो उनसे सवाल करते हैं कि क्या वो कार ऐसी है, जिसे खासकर उनके लिए ही बनाया गया है? इसके जवाब में राशिद खान बताते हैं कि अफगानिस्तान में बुलेट प्रूफ कार नॉर्मल है. कई लोगों के पास है. कई लोग उसका इस्तेमाल करते हैं. बुलेट प्रूफ कार वहां नॉर्मल है.

अफगानिस्तान क्रिकेट के सुपरस्टार राशिद

राशिद खान की पहचान अफगानिस्तान के सबसे बड़े क्रिकेटर की है. उनकी सफलता ने उस देश में क्रिकेट के बीज बोए हैं. साल 2015 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले राशिद खान ने अफगानिस्तान के लिए 6 टेस्ट, 117 वनडे और 108 T20I मुकाबले खेले हैं. उनके पास दुनिया भर की T20 लीग में खेलने का अनुभव है. IPL में वो गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं.

Previous Post

रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम ने बर्थडे पर दिखाया बेबी बंप, फैंस हुए खुश

Next Post

जालौर: पंचायत का 15 गांव की महिलाओं के लिए स्मार्टफोन बैन, कारण सुनेरले

Related News

खेल

U19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए नया खतरा, पुणे में जन्मा खिलाड़ी दिल्ली में प्रशिक्षित

January 15, 2026
खेल

48 घंटे में जीरो से हीरो, न्यूज़ीलैंड के इस खिलाड़ी ने 23 मिनट में जीत दिलाई

January 14, 2026
खेल

बांग्लादेश में गुस्साए मोहम्मद नबी, बोले- मुस्तफिजुर रहमान से मेरा कोई लेना-देना नहीं

January 13, 2026
खेल

क्रिकेट धमाका: सरफराज खान ने ठोके 303 रन, 21 छक्के; अब उंगली में चोट

January 12, 2026
खेल

558 रन के धमाके के बाद टीम इंडिया में चुना गया बल्लेबाज, पंत की हुई जगह

January 11, 2026
खेल

3 साल बाद विराट कोहली का बड़ा कमबैक, सोशल मीडिया पर शेयर की खास तस्वीरें

January 9, 2026
Next Post

जालौर: पंचायत का 15 गांव की महिलाओं के लिए स्मार्टफोन बैन, कारण सुनेरले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 5 1
Users Today : 28
Total Users : 15251
Views Today : 35
Total views : 27946
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 1:12 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.