बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम हाल ही में अपना जन्मदिन मनाती हुईं दिखाई दीं, जिनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. उन्होंने इस मौके पर अपने बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया, जिससे उनके फैंस बहुत खुश नजर आ रहे हैं.
लिन लैशराम जल्द ही मां बनने वाली हैं, पत्नी के बर्थडे के इस खास मौके पर रणदीप ने इसे बेहद प्यारे और यादगार तरीके से सेलिब्रेट किया, जिसमें उन्होंने कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं.
रणदीप की शेयर की गई इन तस्वीरों पर फैंस ने अपना प्यार भेज रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर बधाईयां दे रहे हैं. एक्टर ने अपने जन्मदिन पर लोगों के बीच जल्द पेरेंट्स बनने की खुशखबरी शेयर की थी.
रणदीप और लिन ने साल 2023 में मणिपुर के इंफाल में शादी की थी और उनकी शादी को फैन्स ने भी काफी पसंद और सराहा था. दोनों की लव स्टोरी और शादी का तरीका काफी खूबसूरत माना जाता है.
बर्थडे पार्टी में कुछ खास पलों को रणदीप और लिन ने कैप्चर किया, जिसमें लिन का बेबी बंप खूबसूरती से उजागर हो रहा है. लिन की बर्थडे पार्टी में उनके करीबी लोग शामिल हुए थे, जो इसे यादगार पल बना रहे थे.
रणदीप हुड्डा इस साल फिल्म जाट में नजर आए थे, फिल्म में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया है. फिल्म में उनकी एक्टिंग के लिए काफी सराहना भी मिली थी. सनी देओल इस फिल्म में लीड रोल में थे, जाट बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.
















Users Today : 9
Total Users : 16534
Views Today : 10
Total views : 29475
Who's Online : 0
Server Time : April 23, 2026 11:22 pm