खरगोन: खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा जिले की तीन तहसीलों के चार बाबुओं को लाखों रुपए के गबन के मामले में पद से बर्खास्त कर दिया गया है। वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद की गई जांच में यह गड़बड़ी उजागर हुई।
शिकायत के अनुसार लोगों और पीड़ितों को मिलने वाली आरबीसी-6(4) राहत राशि का गबन कर बाबुओं ने लाखों रुपए अपने परिजनों, रिश्तेदारों और करीबियों के खाते में जमा करवा दिए थे। इसके बाद कलेक्टर भव्या मित्तल ने भीकनगांव तहसील के बाबू संतोष मंडलोई, भगवानपुरा तहसील के मनीष चौहान, गोगांवा तहसील के बाबू मनोज कदम और प्रवीण मंडलोई को सेवा से बर्खास्त कर दिया। साथ ही, इन चारों से राशि की वसूली भी की गई।






