सीहोर। रेहटी थाना क्षेत्र में घटित हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
ऐसा हुआ था विवाद
फरियादी रामराज कीर निवासी ग्राम मट्टागांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 दिसंबर की रात करीब 9 बजे उसके भाई धनराज कीर (50) की गांव के मनीष कीर ने अपने साथी के साथ मिलकर जमीन विवाद और रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मामले में अपराध प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस ने पकड़ा आरोपी
गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 23 दिसंबर को ग्राम मट्टागांव से आरोपित मनीष कीर (25) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर आरोपित के बताने पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि उसका एक अन्य साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
















Users Today : 32
Total Users : 15255
Views Today : 39
Total views : 27950
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 4:41 pm