उज्जैन। जिले के महिदपुर रोड में बुधवार को जमकर बवाल हुआ। एक नाबालिग लड़की से एक आटो चालक ने छेड़छाड़ की थी। आरोपित को हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसके मोबाइल में 20 से अधिक महिलाओं के वीडियो मिले हैं। इसके बाद उसका जुलूस निकालने, मकान तोड़ने व मुस्लिम वाहन चालकों को स्कूलों से हटाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया गया। कुछ दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। भारी पुलिस बल के बीच आरोपित का जुलूस निकाला गया।
मोबाइल में क्षेत्र की 20 से अधिक महिलाओं के वीडियो मिले
पुलिस ने बताया कि आटो चालक जुबेर मंसूरी नाबालिगों को लेकर कोचिंग जाता है। उसने एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग उसके घर पहुंच गए और उसे जमकर पीट दिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस को उसके मोबाइल में क्षेत्र की 20 से अधिक महिलाओं के वीडियो मिले हैं। इसमें 12 महिलाएं महिदपुर की और आठ आसपास के क्षेत्र की हैं। घटना के बाद बुधवार सुबह से लोगों ने महिदपुर रोड को जाम कर दिया था। कार्यकर्ताओं ने आरोपित जुबेर का जुलूस निकालने व उसका मकान तोड़ने की मांग को लेकर नगर बंद कर दिया। इस दौरान जिन लोगों ने दुकानें खोली तो उसमें तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई थी। इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया था। कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम वाहन चालकों को स्कूलों से हटाने की मांग भी की।
भारी पुलिस बल के बीच निकाला जुलूस
नगर में लोगों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने आरोपित का जुलूस निकाला था। इस दौरान भारी भीड़ एकत्र हो गई थी। पुलिस ने जैसे-तैसे आरोपित को बचाया। आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम व बरामद वीडियो की जांच कर रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में हैं। पुलिस नजर बनाए रखे हुए हैं। आरोपित को एक दिन की रिमांड पर लेकर वीडियो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
















Users Today : 34
Total Users : 15257
Views Today : 41
Total views : 27952
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 9:56 pm