🚨 खाचरोद उपजेल में सनसनीखेज जेल ब्रेक, 2 बलात्कार आरोपी व 1 हत्यारा फरार
उज्जैन | खाचरोद
खाचरोद उपजेल से गुरुवार शाम करीब 7 बजे तीन खतरनाक कैदी फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार कैदियों में दो बलात्कार के आरोपी और एक हत्या के मामले में बंद कैदी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, तीनों कैदी महिला सेल से फरार हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा और जेल परिसर व आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
इस गंभीर घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था प
र बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा चूक, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की भूमिका और महिला सेल से कैदियों के भागने की परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा रही है।
पुलिस ने तीनों फरार कैदियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर दी हैं और आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इनके बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।






