Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

राज ठाकरे के लिए बड़ा झटका: प्रमोद महाजन के भाई ने थामा एकनाथ शिंदे का हाथ

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 26, 2025
in महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 नगरपालिकाओं के लिए 15 जनवरी को चुनाव है. इस चुनाव के मद्देनजर शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के बीच समझौता हुआ है और दोनों ही भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बीच राज ठाकरे को बड़ा सियासी झटका लगने की सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं. पूर्व एमएनएस नेता और भाजपा के आला दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के भाई प्रकाश महाजन ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे जल्द ही शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. इसी वजह से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं.

प्रकाश महाजन ने कुछ महीने पहले एमएनएस छोड़ दी थी. इस बार उन्होंने एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे की आलोचना करते हुए पार्टी छोड़ने की वजह बताई थी.

उन्होंने आरोप लगाया था कि एमएनएस हिंदुत्व से दूर जा रही है. यही कारण है कि उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया. प्रकाश महाजन ने कहा था कि उन्हें राज ठाकरे से डर नहीं लगता. इसके बाद उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. इसी वजह से चर्चा है कि वे शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं.

हिंदुत्व के मुद्दे पर एमएनएस से बनाई दूरी

दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद महाजन के छोटे भाई प्रकाश महाजन का राजनीतिक सफर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है. मराठवाड़ा, विशेषकर छत्रपति संभाजीनगर और बीड जिलों में उनका काफी प्रभाव माना जाता है. उन्होंने राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. वहां उन्होंने एक संगठनात्मक नेता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

कुछ समय बाद प्रकाश महाजन शिवसेना में शामिल हो गए. उन्होंने शिवसेना के प्रवक्ता के रूप में भी काम किया. हालांकि, इसके बाद वे वापस एमएनएस में लौट आए. सितंबर 2025 में प्रकाश महाजन ने एक बार फिर एमएनएस छोड़ दी. उन्होंने नारायण राणे से मिल रही धमकियों का हवाला देते हुए सनसनी मचा दी थी.

उन्होंने प्रमोद महाजन की हत्या के पीछे किसी साजिश की आशंका को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल भी उठाए थे. उन्हें मराठवाड़ा में एमएनएस का प्रमुख नेता माना जाता था. वे एमएनएस की मुखर आवाज थे और टीवी बहस कार्यक्रमों में एमएनएस का मुद्दा उठाते थे.

राज ठाकरे और महाजन में दूरी, ये हैं वजह

प्रमोद महाजन महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के बीच गठबंधन के मुख्य सूत्रधार माने जाते थे. उनमें राजनीतिक कौशल एवं संगठन की अद्वितीय क्षमता थी. हालांकि प्रकाश महाजन प्रमोद महाजन की तरह चुनाव की राजनीति में उतना सफल नहीं हुए, लेकिन महाजन सरनेम की वजह से महाराष्ट्र की सियासत में उनकी अपनी पहचान है.

प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन भाजपा की नेता है और भाजपा की राजनीति में सक्रिय है, लेकिन प्रकाश महाजन अभी तक मनसे की राजनीति करते रहे थे, लेकिन अब चुनाव से पहले जिस तरह से उनकी एकनाथ शिंदे से मुलाकात हुई है.

प्रकाश महाजन ने शिंदे से की मुलाकात

इससे साफ है कि उन्होंने भाजपा और शिवसेना की ओर से अपना कदम बढ़ा दिया है. यदि वह मनसे छोड़कर शिवसेना में शामिल होते हैं, तो मनसे के लिए यह बड़ा झटका होगा, क्योंकि वह अपने आक्रमक तेवर के लिए जाने जाते हैं.

अभी तक राज ठाकरे प्रकाश महाजन का इस्तेमाल पुराने वोट बैंक या भाजपा से नाराज लोगों को आकर्षित करने के लिए किया करते थे, लेकिन प्रकाश महाजन के जाने से उनके हाथ का एक बड़ा तुरुप का पत्ता खिसक जाएगा.

Previous Post

छोटी उम्र में विज्ञापन से शुरुआत, अब 5 स्टार्स वाली फिल्म में छा रही ये एक्ट्रेस

Next Post

गर्दन में चाकू घोंपकर बदमाशों ने किया हमला, युवक अस्पताल में भर्ती

Related News

महाराष्ट्र

कौन हैं रघुवीर खेडकर? तमाशा लोक कला को पुनर्जीवित करने वाले महाराष्ट्र के वो कलाकार जिन्हें मिला पद्मश्री पुरस्कार

January 25, 2026
महाराष्ट्र

प्रोफेसर की हत्या के पीछे की असली वजह क्या? मुंबई लोकल ट्रेन में हुए खूनी संघर्ष की इनसाइड स्टोरी

January 25, 2026
महाराष्ट्र

‘हरा कोई आतंकवादी शब्द नहीं…’ सहर शेख के समर्थन में उतरी AIMIM, BJP नेताओं को बताया गुंडा

January 25, 2026
महाराष्ट्र

मुंबई को नए मेयर के लिए करना होगा और इंतजार! टल गया चुनाव, जानें आखिर किस वजह से फंसा पेच?

January 24, 2026
महाराष्ट्र

High Court की फटकार के बाद झुकी सत्ता: मंत्री भरत गोगावले का बेटा करेगा सरेंडर, कोर्ट ने पूछा था- ‘क्या CM लाचार हैं?’

January 23, 2026
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में चला महिलाओं का जादू! 29 में से 15 नगर निगमों की कमान संभालेंगी महिला मेयर, देखें पूरी लिस्ट

January 22, 2026
Next Post

गर्दन में चाकू घोंपकर बदमाशों ने किया हमला, युवक अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 5 1
Users Today : 28
Total Users : 15251
Views Today : 35
Total views : 27946
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 1:33 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.