जबलपुर। एक युवक को निर्वस्त्र कर मारपीट करने का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसे बेरहमी से लात-जूते से मारते हुए दिखाया है। घटना अधारताल की होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने घटना को लेकर पुष्टि नहीं की है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। मामले में अभी तक पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।
आशंका है कि यह वीडियो भी दबंगई दिखाने और दहशत फैलाने के लिए उद्देश्य से बनाया गया है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि तीन से चार लोग मिलकर युवक के साथ किसी बंद कमरे में मारपीट कर रहे हैं। सोशल मीडिया की जिस आईडी से यह वीडियो शेयर किया गया है, उस व्यक्ति के बारे में पुलिस पतासाजी कर रही है। ताकि आरोपित और घटना के संबंध में पूरी जानकारी मिल सके।
इधर… दबदबा बनाने दो सहपाठी छात्रों को पीटा, पैर छूने किया विवश
मझौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्कूल में अपना दबदबा बनाने के लिए 11वीं के कुछ छात्रों ने दो साथी छात्रों से मारपीट की। उसके बाद दोनों छात्रों को अपने पैर छूने के लिए विवश किया। आरोपितों ने मारपीट करते हुए और फिर दोनों छात्रों के माफी मांगने का वीडियो बनाया। दहशत पैदा करने के लिए घटना का वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। वीडियो प्रसारित होने पर पीड़ित छात्रों के स्वजन इंद्राना पुलिस चौकी में पहुंचे। तब स्कूली छात्रों की गुंडागर्दी उजागर हुई। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
घटना इंद्राना पुलिस चौकी के अंतर्गत एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले कुछ छात्रों का अपने एक सहपाठी छात्र से किसी बात लेकर विवाद हो गया। उसके बाद से आरोपित छात्र उससे रंजिश रखने लगे। 26 दिसंबर को छात्र को अकेला पाकर आरोपितों ने घेर लिया। उसे अपशब्द कहते मारपीट की। तभी वहां पर छात्र का एक और साथी पहुंचा। उसने मारपीट कर रहे आरोपितों से उसे छोड़ने बोला। इस पर आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस दौरान पीड़ित छत्र आरोपितों से बचने के लिए गुहार लगाते रहे। उन्हें बार-बार भाई-भाई कहकर छोड़ने का अनुरोध किया, लेकिन आरोपित उससे लगातार मारपीट करते रहे।
आरोपितों ने अपनी रंगदारी दिखाने के लिए दोनों छात्रों की घेरकर पिटाई। आरोपित छात्र हाकी एवं बेसबाल स्टिक से लैस थे। वे धुक्का-मुक्की, लात-घूंसे चलाने के साथ ही हाकी एवं बेसबाल स्टिक से भी हमला कर रहे थे। काफी देर तक मारपीट के बाद आरोपितों ने दोनों छात्रों को पैर छूने के लिए। दोनों छात्रों का सिर अपने पैरों पर रखवाकर माफी मंगवाई और इसका वीडियो बनाने के बाद उन्हें धमकी देकर छोड़ दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच, तीन आरोपित चिह्नित
रविवार को वीडियो प्रसारित होने और शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। मारपीट के आरोपित तीन छात्रों की पहचान हो गई। शेष की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। प्रारंभिक छानबीन में समस्त आरोपितों के नाबालिग होने की बात सामने आयी है। एफआईआर की भनक लगते ही आरोपित फरार हो गए है। उनके स्वजन से आयु संबंधी जानकारी के लिए मान्य अभिलेख मांगे गए है। आरोपितों पर आईटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो को सोशल मीडिया पर किसने प्रसारित किया था।
















Users Today : 1
Total Users : 15262
Views Today : 1
Total views : 27958
Who's Online : 0
Server Time : February 26, 2026 1:32 am