अपडेट | मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी
इंदौर में दूषित पेयजल से 10 से अधिक लोगों की मौत के मामले में पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर दिए गए बयान को लेकर विवाद गहराने के बाद, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अब सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद मंत्री विजयवर्गीय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में वे और उनकी टीम लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मीडिया के एक प्रश्न के उत्तर में उनके शब्द गलत निकल गए, जिसके लिए उन्होंने खेद व्यक्त किया है।
मंत्री ने अपने बयान में कहा कि दूषित पानी से लोग पीड़ित हुए हैं और कुछ लोगों की मृत्यु से वे गहरे दुखी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक प्रभावित नागरिक पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।
इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक और मीडिया हलकों में प्रतिक्रियाएँ लगातार सामने आ रही हैं, वहीं प्रशासन द्वारा हालात सुधारने और जांच प्रक्रिया को तेज़ करने की बात कही जा रही है।
















Users Today : 1
Total Users : 15262
Views Today : 1
Total views : 27958
Who's Online : 0
Server Time : February 26, 2026 1:12 am