सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला कलेक्टर गौरव बेनल सोमवार को गोड़बहरा ग्राम पंचायत के झुंडिहवा गांव पहुंचे तो एक खास पल देखने को मिला। यहां स्व सहायता समूह की एक दीदी ने कलेक्टर से पानी पीने का आग्रह करते हुए कहा -‘ सर,पानी पी लीजिएगा।’
दरअसल, कलेक्टर गौरव बेनल आजीविका मिशन के तहत स्वसहायता समूह द्वारा चल रहे कार्यों को देखने पहुंचे थे। समूह की दीदियों के साथ बैठकर कलेक्टर ने संवाद किया। उन्होंने समूह की महिलाओं को उनकी रुचि अनुसार आजीविका से जुड़े कार्यों के प्रस्ताव देने के लिए प्रेरित किया। इस कार्य के लिए डीएमएफ और सीएसआर मद से आर्थिक मदद का आश्वासन भी कलेक्टर ने महिलाओं को दिया। गौरव बेनल ने स्व सहायता समूह की उन महिलाओं की प्रशंसा की जो आजीविका में रुचि ले रही हैं और आत्मनिर्भर बनकर अपना घर परिवार चल रही हैं।
स्व सहायता समूह से संचालित आटा चक्की देखने पहुंचे कलेक्टर गौरव बेनल जब जाने लगे तो एक दीदी ने धीमी आवाज में कहा सर पानी पी लीजिएगा। महिला के इस भाव को कलेक्टर ने स्वीकार किया। कलेक्टर गौरव बेनल के इस सादगी भरे भाव की भी चर्चा हो रही है।
















Users Today : 34
Total Users : 15257
Views Today : 41
Total views : 27952
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 6:15 pm