Monday, April 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ...

रूस से तेल खरीदी पर 500% टैक्स का ऐलान, ट्रंप ने भारत और चीन को सीधे निशाना बनाया

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 8, 2026
in व्यापार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब उन देशों को डायरेक्ट निशाने पर लेने तैयारी शुरू कर दी है, जो रूसी तेल खरीदकर पुतिन की युद्ध मशीन को फ्यूल देने का काम कर रहे हैं. इस लिस्ट में भारत और चीन का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है. विदेशी मीडिया रिपोर्ट में अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले द्विदलीय विधेयक को हरी झंडी दे दी है, जिसका इस्तेमाल भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों द्वारा रूसी तेल की खरीद जारी रखने के खिलाफ दबाव बनाने के लिए किया जा सकता है. प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य उन देशों को दंडित करना है, जो अमेरिका के अनुसार, यूक्रेन वॉर के बीच रूस से रियायती दरों पर कच्चा तेल खरीदकर “पुतिन की युद्ध मशीन को फ्यूल” दे रहे हैं. हालांकि विधेयक अभी पारित नहीं हुआ है, ग्राहम ने संकेत दिया है कि अगले सप्ताह की शुरुआत में ही इस पर द्विदलीय मतदान हो सकता है.

ट्रम्प रूस प्रतिबंध विधेयक को हरी झंडी दी

बुधवार (स्थानीय समय) को X पर एक पोस्ट में, लिंडसे ग्राहम ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ आज विभिन्न मुद्दों पर बैठक हुई. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने द्विदलीय रूस प्रतिबंध विधेयक को हरी झंडी दे दी है, जिस पर मैं सीनेटर ब्लूमेंथल और कई अन्य लोगों के साथ महीनों से काम कर रहा हूं. ग्राहम ने कहा कि इस विधेयक का समय महत्वपूर्ण है क्योंकि यूक्रेन शांति के लिए रियायतें दे रहा है, जबकि रूस सैन्य कार्रवाई जारी रखे हुए है. ग्राहम ने लिखा कि इस विधेयक से राष्ट्रपति ट्रंप को उन देशों को दंडित करेंगे जो पुतिन की युद्ध मशीन को ईंधन देने वाले सस्ते रूसी तेल खरीदते हैं. उन्होंने आगे कहा कि इससे ट्रंप को भारत, चीन और ब्राजील पर “अत्यधिक दबाव” डालने का मौका मिलेगा. सीनेटर ने संकेत दिया कि विधेयक को अगले सप्ताह की शुरुआत में ही द्विदलीय मतदान के लिए रखा जा सकता है.

‘रूस पर प्रतिबंध अधिनियम 2025’ क्या है?

अमेरिकी कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, विधेयक का शीर्षक “रूस पर प्रतिबंध अधिनियम 2025” है. इसमें रूस से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं पर दंड सहित व्यापक दंडात्मक उपायों का प्रस्ताव है. प्रमुख प्रावधानों में से एक यह है कि रूस से संयुक्त राज्य अमेरिका में आयातित सभी वस्तुओं और सेवाओं पर शुल्क को उनके मूल्य के कम से कम 500 फीसदी तक बढ़ाया जाए.

ट्रम्प का दावा, प्रधानमंत्री मोदी नाखुश

इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद के कारण अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए हाई टैरिफ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाखुश हैं. हाउस रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों की बैठक में बोलते हुए ट्रम्प ने कहा कि हालांकि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके संबंध सौहार्दपूर्ण बने हुए हैं, लेकिन टैरिफ के मुद्दे ने कुछ तनाव पैदा कर दिया है. ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन वे मुझसे खुश नहीं हैं क्योंकि भारत हाई टैरिफ का भुगतान कर रहा है. ट्रम्प ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर भारत रूसी तेल आयात को लेकर अमेरिकी चिंताओं का समाधान नहीं करता है तो वाशिंगटन टैरिफ को और बढ़ा सकता है.

भारत ने ट्रंप के दावे को खारिज किया

भारत ने इससे पहले ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि नई दिल्ली रूसी तेल खरीदना बंद कर देगी. सरकार ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई बातचीत या प्रतिबद्धता नहीं हुई थी. नई दिल्ली लगातार यह कहती रही है कि उसके ऊर्जा संबंधी निर्णय राष्ट्रीय हित पर आधारित हैं, खासकर तब जब इंटरनेशनल मार्केट में फ्यूल की कीमतों में अस्थिरता देखने को मिल रही है.

Previous Post

200MP कैमरा के साथ iPhone पर काम कर रहा Apple, लॉन्च की तारीख पर नजर

Next Post

अमेरिका ने वैश्विक साझेदारियों से अलगाव, सोलर अलायंस में भी नहीं लिया हिस्सा

Related News

व्यापार

सोना या तेल: आज की दुनिया में कौन है असली ताकतवर?

January 15, 2026
व्यापार

ईरान पर अमेरिकी टैरिफ का भारत पर कोई प्रभाव नहीं, वजह सामने आई

January 14, 2026
व्यापार

भारत में बासमती चावल की कीमतों में गिरावट, ईरान टेंशन का असर

January 13, 2026
व्यापार

कोयला खानों में निवेशक खोज रहे सोने की खान, कंपनी में बढ़ रहा निवेश

January 12, 2026
व्यापार

पहले बजट का सच: अंग्रेजों ने देश की तिजोरी में छोड़ा मामूली धन

January 11, 2026
व्यापार

शेयर बाजार में तेज गिरावट: 5 दिन में दो महीने का नुकसान, सेंसेक्स 84 हजार के नीचे

January 9, 2026
Next Post

अमेरिका ने वैश्विक साझेदारियों से अलगाव, सोलर अलायंस में भी नहीं लिया हिस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 6 4 5 0
Users Today : 0
Total Users : 16450
Views Today :
Total views : 29360
Who's Online : 0
Server Time : April 20, 2026 1:01 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.