लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंच रहे हैं. यह दौरा पूरी तरह इंदौर के जल प्रदूषण त्रासदी से प्रभावित लोगों को समर्पित रहेगा. कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी सीधे मौके पर जाकर हालात समझना चाहते हैं और पीड़ित परिवारों की बात खुद सुनेंगे.
लोकसभा में चलेगा अहम बैठकों का दौर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर आज अहम बैठकों का दौर चलेगा. उनके दौरे का रूट और पूरा कार्यक्रम आज तय किया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सीआरपीएफ की टीम इंदौर पहुंच चुकी है. कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा के बाद अंतिम शेड्यूल बनाया जाएगा. तय जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी कल भागीरथपुरा इलाके में जाकर दूषित पानी कांड से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही वे स्थानीय निकाय चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेताओं के साथ भी बैठक कर जमीनी हालात और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी
राहुल गांधी सुबह 9:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होंगे और करीब 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से वो सीधे बॉम्बे हॉस्पिटल जाएंगे. 11:45 से 12:15 तक अस्पताल में भर्ती जल प्रदूषण पीड़ितों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वे भागीरथपुरा पहुंचेंगे, जहां 12:45 से 1:45 तक प्रभावित परिवारों से बातचीत करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे. दोपहर 2:30 बजे वे इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
सियासी हलचल तेज, पहले से बनाई जा रही रणनीति
राहुल गांधी के दौरे से पहले ही कांग्रेस में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पहले ही वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. इस दौरे के जरिए कांग्रेस सरकार पर जल संकट को लेकर दबाव बनाने की तैयारी में है.
पीड़ितों को उम्मीद, नेताओं पर निगाह
भागीरथपुरा के लोगों का कहना है कि लंबे समय से वे इस समस्या से जूझ रहे हैं. अब उन्हें उम्मीद है कि राहुल गांधी के आने से उनकी आवाज सिर्फ इंदौर ही नहीं, बल्कि दिल्ली तक पहुंचेगी. वहीं प्रशासन और पुलिस भी दौरे को लेकर अलर्ट मोड में है.
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी कल इंदौर आ रहे हैं और वे भागीरथपुरा जल कांड के पीड़ितों व उनके बच्चों से मुलाकात करेंगे. उमंग सिंघार ने कहा कि यह घटना सिस्टम की नाकामी है और राहुल गांधी जमीनी हकीकत खुद जाकर समझना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि स्वच्छ पानी आम जनता का संवैधानिक अधिकार है और इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर काम होना चाहिए. कांग्रेस अगर मुद्दा उठा रही है तो बीजेपी को इसमें आपत्ति नहीं होनी चाहिए.
















Users Today : 2
Total Users : 15263
Views Today : 2
Total views : 27959
Who's Online : 0
Server Time : February 26, 2026 2:53 am