Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

टीआई ने फंदे से युवक को बचाया, CPR की कार्रवाई का वीडियो वायरल

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 16, 2026
in उज्जैन
उज्जैन :  महाकाल की नगरी उज्जैन में एक वीडियो इन दिनों सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पूरा मामला उज्जैन शहर के नागदा का है. जहां देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. लेकिन समय रहते पुलिस की तत्परता और थाना प्रभारी की सूझबूझ ने युवक की जान बचा ली. जिसकी पुरे शहर में प्रसंशा हो रही है.
दरअसल पूरा मामला, सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे का है जहां युवक के पिता ने अपने बेटे को फंदे से झूलते देखा. घबराए पिता इलाके में गश्त कर रहे नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी के पास दौड़ते हुए पहुंचे और पूरी घटना बताई. बिना एक पल गंवाए टीआई गवरी तुरंत युवक के घर पहुंचे. मौके पर पहुंचते ही उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा और युवक को फंदे से नीचे उतारा. परिजन युवक को मृत मानकर रो रहे थे, लेकिन टीआई ने हार नहीं मानी. पुलिस ट्रेनिंग के दौरान सीखी गई CPR तकनीक का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने युवक को तुरंत CPR देना शुरू किया.
डॉक्टरों ने माना समय पर CPR से बची जान
अस्पताल के संचालक डॉ. प्रमोद बाथम ने बताया कि युवक को जब अस्पताल लाया गया तब वह अर्ध-बेहोशी की हालत में था. उसका ऑक्सीजन लेवल कम था और ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था. प्राथमिक उपचार के तहत ऑक्सीजन दी गई और निगरानी में रखा गया. कुछ ही समय में युवक की हालत सामान्य हो गई और बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इस रेस्क्यू ऑपरेशन में नगर सुरक्षा समिति के सदस्य राजेश मोरवाल ने भी पुलिस का सहयोग किया.
पहले भी CPR से बचा चुके हैं जान
थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे, तब युवक का शरीर अकड़ चुका था. इसके बावजूद उन्होंने करीब 2 से 3 मिनट तक लगातार CPR दिया, जिसके बाद युवक की जान बच सकी. युवक के स्वस्थ होने के बाद थाना प्रभारी ने उसकी काउंसलिंग भी की और भविष्य में ऐसा कदम न उठाने की समझाइश दी. बता दें, टीआई अमृतलाल गवरी इससे पहले भी एक सिपाही की जान बचा चुके हैं. करीब छह महीने पहले बायपास पर हुए एक सड़क हादसे में, खुद घायल होने के बावजूद उन्होंने CPR देकर सिपाही भारत की जान बचाई थी.
डीजीपी ने किया सम्मान का ऐलान
इस साहसिक और मानवता से भरे कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी को 10 हजार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है. मंगलवार को नागदा थाना परिसर में पुलिस स्टाफ ने फूल-मालाओं से टीआई का स्वागत कर सम्मान किया. यह घटना यह साबित करती है कि सही समय पर लिया गया फैसला और पुलिस की संवेदनशीलता किसी की जिंदगी बचा सकती है.
Previous Post

राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर में, भागीरथपुरा पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Next Post

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले: RSS न होता तो इतने भी हिंदू न बचे

Related News

उज्जैन

1 या 2 फरवरी, कब है माघ पूर्णिमा? आचार्य से जानें व्रत की सही तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

January 26, 2026
उज्जैन

रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमा सेवा का जज्बा: डॉ. नारायण व्यास को मिला पद्मश्री, काम के प्रति जुनून ने दिलाया देश का बड़ा सम्मान

January 26, 2026
उज्जैन

माघ मेला विवाद: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को 13 अखाड़ों ने नहीं दी मान्यता, हरि गिरि महाराज ने बताया इसके पीछे का बड़ा कारण

January 26, 2026
उज्जैन

30 या 31 जनवरी? माघ मास का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? उज्जैन के पंडित से जानें सही तिथि और पूजा मुहूर्त

January 26, 2026
उज्जैन

घर में बनी रहती है तंगी? माघ पूर्णिमा पर तुलसी की जड़ में चढ़ाएं यह एक चीज, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

January 26, 2026
उज्जैन

MP के पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी: अब जर्जर क्वार्टर नहीं, ‘स्मार्ट आवास’ में रहेंगे परिवार; सरकार बना रही लग्जरी फ्लैट्स

January 26, 2026
Next Post

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले: RSS न होता तो इतने भी हिंदू न बचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 6 0
Users Today : 37
Total Users : 15260
Views Today : 45
Total views : 27956
Who's Online : 2
Server Time : February 25, 2026 10:59 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.