Tuesday, October 27, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
ग्राम अरलावदा में पंच दिवसीय गरबा महोत्सव का समापन, भगवान श्रीराम ने किया रावण का वध पर्यावरण नियमों को ताक पर रखकर हो रहे उत्खनन पर सख्त कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगा अभियान GeM पोर्टल से महंगी दरों पर गाड़ियों की खरीद पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा 💧 इंदौर में पानी की बर्बादी पर सख्ती! 85 वार्डों में प्याऊ, मोटर लगाकर पानी खींचने वालों की मोटर होग... पानी के बदले बिजली खरीदेगी MP सरकार, सीएम मोहन यादव और भूपेंद्र पटेल की दिल्ली में होगी बैठक इंदौर में तीन दिवसीय साहित्य उत्सव का आगाज, पुस्तक लोकार्पण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सुरक्षा पर उठे सवाल, बमोरी गांव में बछड़ों के शिकार के बाद गरमाया मामल... सीधी-सिंगरौली-खजुराहो रेल प्रोजेक्ट के तहत देवेंद्रनगर तक ट्रेन शुरू, स्थानीय लोगों में भारी उत्साह मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामला, सास गिरीबाला सिंह की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित मात्र 24 घंटे में पकड़ा शातिर चोर, मोटरसाइकिल चोरी और नकबजनी की दो वारदातों का खुलासा

कलयुग का ‘श्रवण कुमार’: 89 साल की बुजुर्ग मां को व्हीलचेयर पर करा रहा नर्मदा परिक्रमा, बेटे की भक्ति देख नम हुईं लोगों की आंखें

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 18, 2026
in इंदौर

इंदौर। आज के दौर में जब बुज़ुर्ग माता-पिता अक्सर उपेक्षा के शिकार हो जाते हैं, ऐसे समय में इंदौर के भगीरथपुरा निवासी सुदामा योगीनाथ (62) ने इंसानियत, सेवा और संस्कारों की एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी की आंखें नम कर रही है। सुदामा अपनी 89 वर्षीय मां रामकली को व्हीलचेयर पर बिठाकर नर्मदा परिक्रमा करा रहे हैं।यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि मां की इच्छा को पूरा करने का संकल्प है। सुदामा ने यह यात्रा अप्रैल 2024 में ओंकारेश्वर से शुरू की, जो अब डिंडोरी होते हुए मंडला की ओर बढ़ रही है।

मां की इच्छा बनी जीवन का लक्ष्य

पेशे से सिक्योरिटी गार्ड सुदामा के मन में चार साल पहले नर्मदा परिक्रमा करने की चाह जगी थी, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वे यह सपना पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने पहले अपने बच्चों के दायित्व निभाए—दो बेटों सूरज और हरिओम व बेटी किरण की शादी पहले ही हो चुकी थी। साल 2024 में उन्होंने अपनी सबसे छोटी बेटी मुस्कान का विवाह भी संपन्न कर दिया।

इसके बाद मां रामकली ने अपनी इच्छा जाहिर की

मैं नर्मदा मैया की परिक्रमा करना चाहती हूं। बढ़ती उम्र और शारीरिक कमजोरी के कारण वे चल नहीं सकती थीं, लेकिन बेटे सुदामा ने हार नहीं मानी।

व्हीलचेयर बनी आस्था की राह

सुदामा ने मां को व्हीलचेयर पर बैठाया और परिक्रमा का संकल्प लेकर निकल पड़े। मां-बेटे की यह यात्रा जहां भी पहुंचती है, वहां लोग भावुक हो उठते हैं। रविवार को मंडला बस स्टैंड के पास सुबह करीब 11 बजे यह दृश्य देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

लोगों ने फल-फूल भेंट किए, कुछ ने आर्थिक सहयोग दिया, तो कई श्रद्धालुओं ने सुदामा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

आज के युग का श्रवण कुमार’

स्थानीय निवासी रवि सिंह ने कहा — आज जब बच्चे माता-पिता को वृद्धाश्रम छोड़ देते हैं, उस दौर में सुदामा ने हमें श्रवण कुमार की याद दिला दी है। यह सिर्फ यात्रा नहीं, संस्कारों का संदेश है।

मां की दुआ: भगवान सबको ऐसा बेटा दे

रामकली भावुक होकर कहती हैं – 

मैं चल नहीं सकती थी, लेकिन मेरे बेटे ने मुझे मां नर्मदा की परिक्रमा करवा दी। मेरी बस यही दुआ है कि सभी बच्चे खुश रहें और भगवान हर मां को ऐसा बेटा दे।

संस्कारों की चलती मिसाल

यह नर्मदा परिक्रमा सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि मां-बेटे के अटूट प्रेम, त्याग और संस्कारों की जीवंत कहानी है…जो समाज को यह याद दिलाती है कि सच्ची भक्ति, सबसे पहले माता-पिता की सेवा में है।

Previous Post

ऑटो डील शॉप के ताले चटकाकर बैटरी और म्यूजिक सिस्टम ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Next Post

इंदौर में खराब रिकॉर्ड के बावजूद कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है पोंटिंग और सहवाग का महा-रिकॉर्ड

Related News

इंदौर

💧 इंदौर में पानी की बर्बादी पर सख्ती! 85 वार्डों में प्याऊ, मोटर लगाकर पानी खींचने वालों की मोटर होगी जब्त

October 26, 2026
इंदौर

इंदौर में तीन दिवसीय साहित्य उत्सव का आगाज, पुस्तक लोकार्पण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

October 26, 2026
इंदौर

ट्रैफिक साथी ऐप से मिलीं 1900 से ज्यादा शिकायतें, नो-पार्किंग और लावारिस वाहनों पर त्वरित कार्रवाई

October 26, 2026
इंदौर

पैसर्व कंपनी ने विकसित किया आधुनिक ड्रोन ऑपरेटिंग सिस्टम, अब खुद रास्ता तय करेंगे मिलिट्री ड्रोन

October 26, 2026
इंदौर

ना दुकान, ना कारोबार… फिर भी खाते में आता था पैसा! 4% कमीशन के खेल ने पहुंचाया हवालात!

October 26, 2026
इंदौर

नंदानगर हादसे के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा की बड़ी कार्रवाई, फायर मशीन बेचने वाली दुकान सील

October 26, 2026
Next Post

इंदौर में खराब रिकॉर्ड के बावजूद कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है पोंटिंग और सहवाग का महा-रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)