
देवास जिले के ग्राम अरलावदा में नव दुर्गा नाट्य कला मंडल के तत्वावधान में अंबे माता चौक पर आयोजित पंच दिवसीय गरबा महोत्सव का धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच समापन हुआ।
ग्राम में ग्यारस से लगातार पांच दिनों तक गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम की माता-बहनों, युवाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
महोत्सव के पंचम दिवस पर भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध का प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जो अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।
इसके पश्चात विधि-विधान के साथ माता जी की मटकी उतारी गई और विसर्जन कर पंच दिवसीय गरबा महोत्सव का समापन किया गया। कार्यक्रम के अंत में माता जी की महाआरती की गई, जिसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में ग्राम की माता-बहनों, युवा साथियों एवं समस्त भक्तजनों की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
।



