उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन में हर पर्व के साथ गणतंत्र दिवस भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, लेकिन इस बार सालों से दशहरा मैदान में हो रहा गणतंत्र दिवस का आयोजन वहां नहीं होगा. अब इसकी जगह को बदल दिया गया है, क्योंकि डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पहली बार अपने गृह नगर उज्जैन में ध्वजारोहण करेंगे. इस अवसर पर शहर के लिए एक और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलने वाला है. गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाला शासकीय कार्यक्रम इस बार अपने पारंपरिक स्थल से हटकर नए स्थान पर होगा.
कार्तिक मेला ग्राउंड में इस बार सपन्न होगा दशहरा मैदान
अब तक हर साल 26 जनवरी का मुख्य समारोह दशहरा मैदान में आयोजित किया जाता रहा है, लेकिन इस बार कार्यक्रम शिप्रा नदी के पावन तट पर स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड में संपन्न होगा. प्रशासन द्वारा स्थल परिवर्तन के साथ तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाला यह समारोह उज्जैन वासियों के लिए विशेष और यादगार रहने वाला है.

बड़ी संख्या में शामिल हो सकेंगे नागरिक
इस वर्ष गणतंत्र दिवस को लेकर जमकर तैयारी हो रही है. कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया प्रशासनिक संकुल भवन स्थित कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान झांकियों की रूपरेखा, थीम और प्रस्तुति को लेकर विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन, दीवारों की रंगाई-पुताई, सौंदर्यीकरण, स्कूली बच्चों के चयन और विशेष भोज की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक इंतजामों को समय से पूरा करने के निर्देश संबंधित विभागों को जारी किए गए हैं. कलेक्टर ने बताया कि कार्तिक मेला ग्राउंड का क्षेत्रफल व्यापक होने के कारण यहां बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता संभव होगी, जिससे गणतंत्र दिवस समारोह और अधिक भव्य रूप में आयोजित किया जा सकेगा.

सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेना पुलिस बल के लिए हमेशा सम्मान की बात होती है. इस वर्ष यह आयोजन और भी विशेष हो गया है, क्योंकि मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति प्रस्तावित है. इसे ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां गंभीरता से की जा रही हैं. एसपी ने बताया कि परेड की रिहर्सल नए कार्यक्रम स्थल पर प्रारंभ कर दी गई है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. इसके अलावा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्लान को लेकर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

गणतंत्र दिवस पर दिखेगी सिंहस्थ की झलक
इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह की थीम ‘अलौकिक सिंहस्थ’ निर्धारित की गई है. इसका उद्देश्य सिंहस्थ के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संदेश को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है. समारोह के दौरान प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों में उज्जैन की समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, ऐतिहासिक धरोहर, परंपराओं और आस्था की झलक देखने को मिलेगी, जिससे दर्शक सिंहस्थ की दिव्यता और गौरवशाली परंपरा से रूबरू हो सकेंगे.

Users Today : 21
Total Users : 15244
Views Today : 28
Total views : 27939
Who's Online : 1
Server Time : February 25, 2026 10:33 am