Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

जहाँ कृष्ण-बलराम ने पढ़ी थी वर्णमाला, उसी सांदीपनि आश्रम में बच्चों का हुआ विद्यारंभ संस्कार; जानें इस प्राचीन परंपरा का महत्व

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 24, 2026
in उज्जैन
उज्जैन. विद्या और ज्ञान को समर्पित बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर उज्जैन स्थित प्रसिद्ध गुरु सांदीपनि आश्रम में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से माता-पिता अपने नन्हे बच्चों के साथ आश्रम पहुंचे और उन्हें शिक्षा के पथ पर पहला कदम रखवाया. वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के बीच बच्चों ने अक्षर ज्ञान की शुरुआत की. इसी क्रम में विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भी बसंत पंचमी का विशेष महत्व देखने को मिला. भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को पीले वस्त्र अर्पित किए गए और ऋतु के अनुरूप विशेष पूजन संपन्न हुआ.
सांदीपनि आश्रम में हुआ पाटी पूजन और अक्षर लेखन
मंगलनाथ रोड स्थित गुरु सांदीपनि आश्रम है, जहां भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा ने गुरुकुल शिक्षा प्राप्त की थी, वहां परंपरागत रीति से पाटी पूजन कराया गया. छोटे बच्चों ने स्लेट पर शुभ मंत्र लिखकर विद्या की शुरुआत की. इस दौरान आचार्य व्यास ने बताया कि विद्यारंभ संस्कार हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में एक महत्वपूर्ण संस्कार है, जिसके माध्यम से बच्चों को औपचारिक रूप से शिक्षा से जोड़ा जाता है. आयोजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा की प्रतिमाओं का विधिवत अभिषेक और पूजा-अर्चना भी की गई.
भगवान श्रीकृष्ण ने सीखी थीं 64 कलाएं
शास्त्रों में वर्णित कथाओं के अनुसार भगवान कृष्ण और बलराम ने इसी आश्रम में अपने गुरु सांदीपनि के सान्निध्य में अल्प समय में समस्त विद्याओं और कलाओं का ज्ञान अर्जित किया था. इसी शिक्षण परंपरा की स्मृति के रूप में आश्रम परिसर में आज भी प्रतीकात्मक रूप से मौली सुरक्षित रखी गई है, जो प्राचीन कालगणना और गुरुकुल प्रणाली का संकेत मानी जाती है. उन्होंने आगे बताया कि सांदीपनि आश्रम में केवल बसंत पंचमी ही नहीं, बल्कि गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर भी ऐसे ही धार्मिक और शैक्षिक आयोजन किए जाते हैं. इन अवसरों पर नन्हे बच्चों को विधिवत संस्कारों से जोड़ते हुए विद्या और अनुशासन की दीक्षा दी जाती है, ताकि गुरुकुल परंपरा की यह विरासत पीढ़ी दर पीढ़ी जीवित रह सके.
महाकाल की भस्म आरती में विशेष श्रृंगार
महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में श्री महाकालेश्वर भगवान को बसंत पंचमी के अवसर पर पीले वस्त्र धारण करवाए गए और पीले बसंत के पुष्प अर्पित किए गए. साथ ही केसरिया भात व मिष्ठानों का भोग लगाया गया.
श्रद्धालुओं ने साझा किए अनुभव
इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए अभिभावकों ने अपनी भावनाएं और आस्थाएं साझा कीं. ओडिशा से पहुंचीं प्रियंका प्रधान ने बताया कि उनके यहां विद्यारंभ संस्कार को ‘खड़ी छुआ’ के नाम से जाना जाता है. भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाभूमि होने के कारण उन्होंने अपने बच्चे के अक्षर ज्ञान के लिए सांदीपनि आश्रम को चुना.
मनीषा चौहान ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चे से ‘जय श्रीकृष्ण’ लिखवाकर उसकी शिक्षा यात्रा की शुरुआत कराई, जिसे वे अत्यंत शुभ मानती हैं. वहीं ममता पाटीदार ने बताया कि उनके परिवार में पीढ़ियों से यह विश्वास चला आ रहा है कि सांदीपनि आश्रम में कराया गया विद्यारंभ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है.
Previous Post

उज्जैन के तराना में 2 दिन के उपद्रव के बाद अब शांति: आज सुबह से खुला बाजार, सड़कों पर लौटी रौनक

Next Post

तराना हिंसा पर शहरकाजी सफी उल्लाह का बड़ा खुलासा: बताया आखिर क्यों भड़की भीड़ और कैसे शुरू हुआ बवाल?

Related News

उज्जैन

1 या 2 फरवरी, कब है माघ पूर्णिमा? आचार्य से जानें व्रत की सही तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

January 26, 2026
उज्जैन

रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमा सेवा का जज्बा: डॉ. नारायण व्यास को मिला पद्मश्री, काम के प्रति जुनून ने दिलाया देश का बड़ा सम्मान

January 26, 2026
उज्जैन

माघ मेला विवाद: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को 13 अखाड़ों ने नहीं दी मान्यता, हरि गिरि महाराज ने बताया इसके पीछे का बड़ा कारण

January 26, 2026
उज्जैन

30 या 31 जनवरी? माघ मास का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? उज्जैन के पंडित से जानें सही तिथि और पूजा मुहूर्त

January 26, 2026
उज्जैन

घर में बनी रहती है तंगी? माघ पूर्णिमा पर तुलसी की जड़ में चढ़ाएं यह एक चीज, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

January 26, 2026
उज्जैन

MP के पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी: अब जर्जर क्वार्टर नहीं, ‘स्मार्ट आवास’ में रहेंगे परिवार; सरकार बना रही लग्जरी फ्लैट्स

January 26, 2026
Next Post

तराना हिंसा पर शहरकाजी सफी उल्लाह का बड़ा खुलासा: बताया आखिर क्यों भड़की भीड़ और कैसे शुरू हुआ बवाल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 2 9
Users Today : 6
Total Users : 15229
Views Today : 6
Total views : 27917
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 8:41 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.