🚨 सवारियों की होड़ में सड़क बनी रेस ट्रैक!
देवास में खतरनाक बस रेसिंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन
दो निजी बस चालक गिरफ्तार, बसें जप्त – वायरल वीडियो पर त्वरित कार्रवाई
📍 देवास | रिपोर्ट : भावेश नाहर
देवास जिले में यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाले निजी बस चालकों पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कस दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र थाना और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सरेआम सड़क पर रेसिंग कर रहे दो बस चालकों को गिरफ्तार कर उनकी बसें जप्त कर लीं।
🚍 कैसे बनी सड़क रेस ट्रैक?
दिनांक 01 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि
रामनगर चौराहा से इंदौर की ओर जा रही दो निजी बसें—
मार्बल बस – MP41 ZD 3381
गुलशन बस – MP41 P 0588
अत्यधिक तेज गति से, ओवरटेक कर, यात्रियों को भरने की होड़ में खतरनाक स्टंट कर रही थीं।
इस लापरवाही से सड़क पर चल रहे आम नागरिकों की जान पर सीधा खतरा बन गया था।
👮♂️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देश पर
औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने नाकेबंदी कर दोनों बसों को रोका।
🧑✈️ गिरफ्तार आरोपी
रफीक पिता शेख मुख्तयार (48 वर्ष)
निवासी – तोड़ी खेत, देवास
शाहरुख पिता इकबाल पठान (32 वर्ष)
निवासी – पुष्पकुंज कॉलोनी, इटावा, देवास
⚖️ दर्ज प्रकरण
थाना औद्योगिक क्षेत्र में
अपराध क्रमांक 94/2026
धारा 279 बीएनएस
तथा 184, 132/177(1) मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत मामला दर्ज,
आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
🛑 देवास पुलिस का सख्त संदेश
“यातायात नियम तोड़कर रेसिंग करने वालों के लिए देवास में कोई जगह नहीं।
सड़क पर स्टंट = सीधे जेल!”
















Users Today : 7
Total Users : 16553
Views Today : 7
Total views : 29494
Who's Online : 0
Server Time : April 26, 2026 1:46 pm