सोनकच्छ। पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिलेभर में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ के मार्गदर्शन में थाना सोनकच्छ पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम्’ के तहत सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से चोरी की एक वारदात का खुलासा करने में बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 02 अक्तूबर 2026 को फरियादी अमन (निवासी कालीसिंध मार्ग, सोनकच्छ) के घर से शाम करीब 07:12 बजे अज्ञात चोर द्वारा भारत गैस का भरा हुआ सिलेंडर, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
🔍 सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से हुई पहचान: सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम को मिली सफलता
घटना के खुलासे के लिए सोनकच्छ पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया और साइबर सेल देवास की तकनीकी सहायता ली। छानबीन के दौरान संदिग्ध आरोपी की पहचान यश कामले (पुत्र राजेश कामले, निवासी राजनगर, इंदौर) के रूप में हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा और उसके कब्जे से चोरी गया पूरा मश्रुका बरामद कर लिया है। इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक विक्रांत झांझोट, उपनिरीक्षक हिमांशु पाण्डेय, प्रधान आरक्षक हरिओम यादव, प्रधान आरक्षक राकेश दण्डोतिया, आरक्षक संदीप सिंह और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक सचिन चौहान शामिल रहे। देवास पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे घरों व प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं।







