देवास। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार प्रदेशभर में “हेल्पिंग हैंड” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत भरण-पोषण से जुड़े वारंटों की तामीली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन और वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में जिलेभर के थानों की पुलिस टीमें मिशन मोड में काम कर रही हैं। इसी क्रम में बैंक नोट प्रेस (BNP) थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय देवास के प्रकरण में लगभग 8 महीने से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहे फरार आरोपी प्रवीण (पुत्र नत्थू मालाकार, उम्र 30 वर्ष, निवासी सिया देवास) को धर दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है।
⚖️ विशेष टीम ने सिया से दबोचा आरोपी: ‘ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड’ के तहत अब तक 48 वारंटी गिरफ्तार कर चुके हैं देवास पुलिस
उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती बबिता बामनिया के निर्देशन और थाना प्रभारी बीएनपी श्रीमती प्रीति कटारे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 26.10.2026 को आरोपी प्रवीण को सिया (जिला देवास) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड” के तहत अब तक कुल 48 फरार, स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों को सफलतापूपर्वक गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है।







