Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

अजयगढ़ किले के रास्ते पर ठप्पा प्रशासन, पीएम मोदी की ‘मन की बात’ बेअसर

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 6, 2026
in मध्यप्रदेश

पन्ना। जिले में ऐतिहासिक और प्राकृतिक संरचनाएं बहुसंख्यक रूप में मौजूद हैं, लेकिन एक खास किला जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने खास कार्यक्रम मन की बात में उल्लेखित किया था। जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि बुंदेलखंड में ऐसे कई किले हैं ग्वालियर, झांसी, अजयगढ़, दतिया; यह किले ईंट पत्थर नहीं हैं, यह हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। संस्कार और स्वाभिमान आज भी इन किलों की ऊंची-ऊंची दीवारों से झांकते हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं आप सभी इन किलों की यात्रा करें, अपने इतिहास को जानें और गौरव महसूस करें।

पर्यटकों की रुचि बढ़ी पर अधिकारियों की उदासीनता बरकरार

इस विषय पर जब देश के प्रधानमंत्री ने देशवासियों का ध्यान आकर्षण करवाया तो पर्यटकों की रुचि इन किलों को देखने के लिए बढ़ी, लेकिन दुर्भाग्य कहें या पन्ना जिले के अधिकारियों की उदासीनता, अजयगढ़ किले तक पहुंच मार्ग न होने के कारण और खड़ी चढ़ाई होने के कारण पर्यटक यहाँ नहीं पहुंच पा रहे हैं। लेकिन चौंकाने वाला सच यह भी है कि अजयगढ़ के किले के पहुंच मार्ग और वहां पर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में आने के कारण मंजूरी न मिल पाने के कारण पूरा कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।

मोदी की ‘मन की बात’ और धरातल की हकीकत

सवाल यह खड़े होते हैं कि आखिर देश के प्रधानमंत्री जब इस विषय को लेकर इतने गंभीर हैं और मन की बात के माध्यम से पूरे देशवासियों से आग्रह कर रहे हैं, लेकिन किले तक पहुंचने को लेकर सड़क ही मौजूद नहीं है तो लोग कैसे किले तक पहुंचे? और जिले के अधिकारियों से यह सवाल भी बनता है कि आखिर मोदी की मन की बात क्यों अधिकारियों के मन तक नहीं पहुंच पा रही है? और वह जनप्रतिनिधि जो प्रधानमंत्री को अपना आदर्श मानकर विकास कार्यों के लिए हमेशा सजग रहते हैं, वह इस विषय पर क्यों नहीं कार्य कर पा रहे हैं?

क्यों किया प्रधानमंत्री मोदी ने अजयगढ़ के किले का जिक्र?

पन्ना जिले की ऐतिहासिक धरोहरों में अजयगढ़ का किला (अजय पाल किला) एक बेशकीमती नगीना है। विंध्याचल की पहाड़ियों पर स्थित यह किला न केवल वास्तुकला का अद्भुत नमूना है, बल्कि चंदेल राजवंश के शौर्य और कलात्मकता की जीवंत कहानी भी कहता है। अजयगढ़ किला विंध्य की पहाड़ियों पर खुदा ‘पत्थरों का इतिहास’ बहुत ही पुराना है। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के पन्ना जिले में स्थित अजयगढ़ का किला इतिहास प्रेमियों और पर्यटकों के लिए कौतूहल का केंद्र है। समुद्र तल से लगभग 1,744 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह दुर्ग अपनी अभेद्य घेराबंदी और नक्काशीदार मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और स्थापत्य कला

इस किले का गौरवशाली इतिहास चंदेल शासकों से जुड़ा है। माना जाता है कि चंदेल वंश के पतन के समय यह उनकी महत्वपूर्ण राजधानी रहा था। किले का नाम राजा अजय पाल के नाम पर रखा गया है, जिन्हें इस क्षेत्र के रक्षक के रूप में पूजा जाता है। अजयगढ़ का किला अपनी बारीक नक्काशी और पत्थरों पर उकेरी गई आकृतियों के लिए ‘खजुराहो की परछाई’ माना जाता है। किले में प्रवेश के लिए पांच मुख्य नक्काशीदार द्वार थे, जिनमें से अब कुछ ही सुरक्षित बचे हैं। किले के भीतर राजा अजय पाल को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है, जहां मकर संक्रांति के दिन आज भी दो लाख से अधिक श्रद्धालु मत्था टेकते हैं।

गंगा-यमुना तालाब और ‘अजेय’ दुर्ग की बनावट

किले के ऊपर दो प्रसिद्ध तालाब हैं, जिन्हें ‘गंगा’ और ‘यमुना’ कहा जाता है। पथरीली चोटी पर पानी के ये स्रोत उस समय के उन्नत जल प्रबंधन तंत्र को दर्शाते हैं। यहां जैन और हिंदू मंदिरों के खंडहरों में बिखरी हुई मूर्तियां पौराणिक कथाओं से सुसज्जित हैं। खड़ी पहाड़ियों पर स्थित होने के कारण इस किले को जीतना शत्रुओं के लिए लगभग असंभव था। किले के चारों ओर गहरी खाइयां और घने जंगल इसे प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। वर्तमान में यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण में है। पन्ना टाइगर रिजर्व के पास होने के कारण यहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। हालांकि, किले तक पहुँचने के लिए लगभग 500 से अधिक सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।

इस विषय को लेकर विभाग के अधिकारियों से चर्चा करूंगा, लेकिन जो भी भारत सरकार की नियमावली होगी उसके अनुरूप अगर मंजूरी दी जा सकती है या नही, यह देखना होगा।

Previous Post

ई-गवर्नेंस का नया कदम: MP में आज पहली पेपरलेस कैबिनेट बैठक

Next Post

ठंड के चलते स्कूल बंद, नर्सरी से 8वीं तक 6-7 जनवरी की छुट्टी घोषित

Related News

ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नर बदले: संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

February 3, 2026
मध्यप्रदेश

‘हमेशा घूमते रहते हो…’ पिता की डांट से आहत 12वीं के छात्र ने दी जान, रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला शव; मातम में बदली खुशियां

January 26, 2026
Next Post

ठंड के चलते स्कूल बंद, नर्सरी से 8वीं तक 6-7 जनवरी की छुट्टी घोषित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 5 6
Users Today : 33
Total Users : 15256
Views Today : 40
Total views : 27951
Who's Online : 1
Server Time : February 25, 2026 5:27 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.