धार। धार के ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी ताज़ा आदेशों के बाद पुलिस और प्रशासन विशेष रूप से सतर्क है। धार पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिंदू संगठनों द्वारा फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन इसके बावजूद शहर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
खासकर भोजशाला परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ऐतिहासिक स्थल के भीतर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूर्व अभ्यास जैसा माहौल नजर आ रहा है।
वहीं, हिंदू समाज द्वारा प्रतिवर्ष बसंत पंचमी पर भोजशाला को सजाया जाता है। सुबह से ही सजावट का कार्य शुरू हो चुका है।
















Users Today : 3
Total Users : 17265
Views Today : 3
Total views : 30431
Who's Online : 1
Server Time : June 9, 2026 4:29 am