Saturday, April 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

भोजशाला में उमड़ा आस्था का सैलाब, परिसर के बाहर लगी लंबी लाइनें; सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 23, 2026
in धार

धार। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार धार की भोजशाला में वसंत पंचमी पर सूर्योदय के साथ ही मां वाग्देवी का पूजन शुरू हो गया है। सुबह वेदारंभ संस्कार के साथ की इसकी शुरुआत हो गई है। सुबह से ही बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात है। यहां पहुंच रहे दर्शनार्थियों में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं।

प्रवेश द्वार पर समिति द्वारा एक बड़ा घंटा लगवाया गया है। वहीं सोशल मीडिया को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए घोषणा की जा रही है। कोई भी गलत सूचना देने पर कार्रवाई करने की चेतावनी जारी की गई है। भोजशाला के बाहरी परिसर के 300 मीटर की परिधि में लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।

वहीं दोपहर में परिसर में एक बजे से तीन बजे तक मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में यह स्पष्ट है कि दोनों समुदाय के आयोजन पृथक-पृथक स्थान पर होंगे। पूजा-अर्चना निर्विघ्न होगी। मुस्लिम समाज को अलग स्थान दिया गया है। ऐसे स्थान की तलाश में प्रशासन ने स्वयं सर्वे किया है।

विकल्प दिए गए हैं

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से भी नक्शा लिया है। दोनों पक्षों की बैठक बुलाई गई। हिंदू समाज संतुष्ट है। मुस्लिम समाज से भी चर्चा हुई है। उन्हें विकल्प दिए गए हैं। यदि यह पक्ष राजी नहीं होता है तो प्रशासन फैसला लेगा। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने स्पष्ट किया कि हिंदू समाज पूर्व परंपरा के अनुसार पूजन करेगा।

कलेक्टर के अनुसार, कोर्ट का कहना है कि प्रवेश-निकासी अलग होनी चाहिए। परिसर में और भी जगह है। जिला प्रशासन कानून व्यवस्था को देखते हुए स्वयं से स्थान तय कर सकता है। यदि यह स्थान सहमति के आधार पर बनता है, तो ठीक है। यदि सहमति नहीं बनती है तो स्थानीय प्रशासन स्थान तय कर सकता है। वहीं, इससे पहले भोजशाला मुक्ति यज्ञ के पदाधिकारियों की ओर से कहा गया कि सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा शांतिपूर्ण और निर्विघ्न रूप से संपन्न होगी।

दोपहर में होगी धर्म सभा

सुबह साढ़े 10 बजे शहर के लालबाग से भोजशाला तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर सवा 12 बजे धर्मसभा होगी। इसमें प्रमुख वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार और सनातनी अखाड़ा के संयोजक स्वामी स्वदेशानंद गिरी महाराज शामिल रहेंगे। दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर महाआरती होगी।

पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था

करीब 8000 पुलिसकर्मी जिले में तैनात किए गए हैं। इनमें 1000 से अधिक महिला पुलिसकर्मी हैं। 13 आईपीएस अधिकारी सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं। 25 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं। 107 नगर निरीक्षक व उप निरीक्षक, 393 अन्य अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। भोजशाला के आसपास 300 मीटर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

1000 सीसीटीवी कैमरे शहर और भोजशाला परिसर में लगाए हैं। 20 ड्रोन कैमरों और एआइ तकनीक से निगरानी की जा रही है। 350 से अधिक पुलिस कर्मियों को भोजशाला के भीतर और 100 पुलिस कर्मियों को छत पर तैनात किया गया है। थ्रीडी मैपिंग सहित आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है।

Previous Post

बजट से ग्वालियर को ‘नई उड़ान’ की उम्मीद, चंबल क्षेत्र में विकास की रफ्तार पकड़ने के आसार।

Next Post

High Court की फटकार के बाद झुकी सत्ता: मंत्री भरत गोगावले का बेटा करेगा सरेंडर, कोर्ट ने पूछा था- ‘क्या CM लाचार हैं?’

Related News

धार

भोजशाला विवाद: वसंत पंचमी पर नमाज को लेकर मुस्लिम समाज ने उठाए सवाल, कहा- ‘हमारे साथ भेदभाव हुआ, अब कोर्ट जाएंगे’

January 25, 2026
धार

भोजशाला में शांतिपूर्ण आयोजन के बाद पुलिसकर्मियों का जश्न, 8 हजार जवानों की कड़ी मेहनत के बाद जमकर थिरके पैर

January 25, 2026
धार

धार भोजशाला अपडेट: एक तरफ धर्म सभा का आयोजन, दूसरी तरफ पुलिस वैन से नमाज पढ़ने पहुंचे मुस्लिम समाजजन; छावनी बना इलाका

January 23, 2026
धार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद धार में हाई अलर्ट, भोजशाला के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात

January 22, 2026
धार

भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 23 जनवरी को पूजा और नमाज दोनों के लिए हों इंतजाम

January 22, 2026
धार

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित

January 21, 2026
Next Post

High Court की फटकार के बाद झुकी सत्ता: मंत्री भरत गोगावले का बेटा करेगा सरेंडर, कोर्ट ने पूछा था- 'क्या CM लाचार हैं?'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 6 5 4 6
Users Today : 5
Total Users : 16546
Views Today : 5
Total views : 29487
Who's Online : 0
Server Time : April 25, 2026 6:02 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.