इंदौर में अकील की ना पाक हरकत, ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों के साथ की छेड़छाड़
इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। घटना गुरुवार सुबह 11 बेज की है। दोनों खिलाड़ी होटल रेडिसन ब्लू से बाहर निकली थीं जब एक बाइक सवार ने उनका पीछा किया और गलत तरीके से छूने की कोशिश की। सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस को सूचना देने के बाद पुलिस ने आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जांच के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई और 250 कैमरों के फुटेज खंगाले गए। पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा में चूक के लिए विजयनगर थाना प्रभारी और इंटेलिजेंस यूनिट के अफसरों को फटकार लगाई। रेडिसन ब्लू जैसे हाई-प्रोफाइल होटल में ठहरी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए न तो कोई महिला सुरक्षा अधिकारी तैनात थी और न ही पैदल निकलने पर सुरक्षा एस्कॉर्ट का इंतजाम किया गया था।
















Users Today : 28
Total Users : 15251
Views Today : 35
Total views : 27946
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 1:36 pm