उज्जैन. जिले की तराना तहसील में गुरुवार रात बजरंग दल के नगर मंत्री सोहिल ठाकुर पर हुए हमले ने पूरे इलाके को तनाव में डाल दिया. रातभर विरोध और आक्रोश का दौर चला, वहीं शुक्रवार सुबह कुछ समय के लिए शांति जरूर दिखी, लेकिन यह राहत अस्थायी साबित हुई. दोपहर होते-होते आगजनी और पथराव की घटनाओं ने एक बार फिर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है. तनाव जरूर है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.
तराना में हमले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद माहौल पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है. पुलिस और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को भरोसा दिलाने की कोशिश की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत पर शांति भंग नहीं होने दी जाएगी. फिलहाल तराना में भारी पुलिस बल तैनात है. प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.
कैसे शुरू हुआ पूरा मामला
गुरुवार रात उज्जैन की तराना तहसील में बजरंग दल के नगर मंत्री सोहिल ठाकुर पर धारदार हथियारों से हमला किया गया. बताया गया कि सोहिल क्षेत्र में चल रही कुछ अवैध गतिविधियों का विरोध कर रहे थे, जिसको लेकर उनकी कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी. शाम करीब साढ़े सात बजे बड़ा श्रीराम मंदिर के पास खड़े होने के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने उन पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल सोहिल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

रात में भड़का आक्रोश
हमले की खबर फैलते ही हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया. देर रात बड़ी संख्या में लोग तराना थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. इसी दौरान हालात बिगड़ गए. बस स्टैंड इलाके में खड़ी लगभग एक दर्जन बसों, कई कारों, दुकानों और एक निजी क्लिनिक में तोड़फोड़ की गई. पुलिस को हालात काबू में लाने के लिए अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा.

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने तत्काल धारा 163 लागू की. पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. देर रात पुलिस ने एक नाबालिग सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा पथराव की घटनाओं में शामिल 10 लोगों को भी हिरासत में लिया गया. शुक्रवार सुबह हालात कुछ हद तक शांत दिखाई दिए.

दोपहर बाद फिर बिगड़े हालात
शुक्रवार दोपहर बाद एक बार फिर तनाव फैल गया. पहले एक स्क्रैप की दुकान में आगजनी की घटना सामने आई. इसके कुछ ही देर बाद महेश नगर इलाके में खड़ी एक ट्रैवल्स बस को आग के हवाले कर दिया गया. पथराव के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए, जिससे हालात और संवेदनशील हो गए.

पथराव और टकराव की स्थिति
नई बाखल क्षेत्र में पथराव की घटना हुई, जहां एक धार्मिक स्थल और एक महिला के घर को निशाना बनाया गया. इसके जवाब में दूसरे पक्ष के लोग भी सड़कों पर उतर आए. हालात टकराव जैसे बन गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया.

अब तक की कार्रवाई एक नजर में
- हमले के सभी मुख्य आरोपी गिरफ्तार.
- पथराव में शामिल 10 लोग हिरासत में.
- आगजनी के मामलों में अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज.
- शहर में धारा 163 लागू.
प्रशासन और पुलिस का बयान
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि हमले के सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. आगजनी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त जारी है. स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है.

Users Today : 5
Total Users : 15228
Views Today : 5
Total views : 27916
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 7:08 am