Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

इंदौर के भागीरथपुरा में पानी के लिए अनाउंसमेंट: 15 मिनट उबालकर छानकर पीएं

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 3, 2026
in इंदौर

 इंदौर। इंदौर शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 16 लोगों की मौत हो गई है। इलाके में नगर निगम के टैंकर पानी सप्लाई कर रहे हैं। इसके साथ ही नगर निगम की गाड़‍ियों के द्वारा रहवासियों के लिए अनाउंसमेंट किया जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि पानी को 15 मिनट उबालने और फिर उसे छानने के बाद ही इसका उपयोग करें। इलाके में कई लोग पहले ही यह सतर्कता बरत रहे हैं और कुछ तो आरओ वॉटर का कैन लाकर इस्तेमाल कर रहे हैं।

वाघेला ने कहा- अब तक लीकेज नहीं मिला, स्वीकारी 15 मौत की बात

जिस दूषित पानी ने भागीरथपुरा में 15 जिंदगियां लील ली, उस पानी में मल-मूत्र कहां से मिला, यह अब भी रहस्य बना हुआ है। स्थानीय पार्षद कमल वाघेला का कहना है कि नगर निगम भले ही दावा कर रहा हो कि उसने लीकेज तलाश लिया है, लेकिन लीकेज अब तक मिला ही नहीं है। वाघेला ने भागीरथपुरा में 15 मौत की बात भी स्वीकारी है। उनका कहना है कि ये मौतें एक सप्ताह के दौरान हुई हैं।

भागीरथपुरा में दूषित पानी की वजह से लगातार मौत के बाद नगर निगम ने क्षेत्र में लीकेज तलाशने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई थीं। इसी दौरान पुलिस चौकी के पास नगर निगम की टीम को पानी की मेन लाइन के ऊपर शौचालय बना मिला।

खोदाई करने पर पता चला था कि इसी शौचालय से मल-मूत्र पानी की लाइन में मिल रहा था। नगर निगम की टीम ने इस लीकेज को सुधार दिया। इधर शुक्रवार को स्थानीय पार्षद वाघेला ने मीडिया से कहा कि लीकेज अब तक मिला ही नहीं है।

इंदौर दूषित जल कांड की ये है कहानी

29 दिसंबर : दूषित पानी पीने के बाद भागीरथपुरा में उल्टी-दस्त के 100 से अधिक मरीज सामने आए। तीन दिन से लोग शिकायत कर रहे थे, प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव अस्पताल पहुंचे।

30 दिसंबर : आठ मरीजों की मौत। 1100 से अधिक बीमार। नगर निगम ने सैंपल जांच को भेजे। दो अधिकारी निलंबित, एक की सेवा समाप्त। पता चला कि नर्मदा लाइन पर ड्रेनेज चैंबर बने थे, पुलिस चौकी का टायलेट भी इसी पाइप लाइन पर बना डाला।

31 दिसंबर : मृतक संख्या 13 पहुंची। हाईकोर्ट ने तलब की रिपोर्ट। मुख्यमंत्री इंदौर पहुंचे। अस्पतालों का दौरा किया। दो-दो लाख के मुआवजे का एलान। अधिकारियों की बैठक ली। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान। वीडियो वायरल।

1 जनवरी : जांच रिपोर्ट में खुलासा- मल-मूत्र मिला पानी पी रहे थे रहवासी। एक और मरीज की मौत। कुल संख्या 14 हुई। 2800 से अधिक बीमार। 201 अस्पताल में भर्ती। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का मुख्य सचिव को नोटिस।

2 जनवरी : महिला ने दम तोड़ा। 15वीं मौत। हाईकोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट पेश। सरकार ने चार लोगों की मौत स्वीकारी। प्रदेश सरकार ने नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को हटाया। अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया और प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित किया।

Previous Post

ड्रोन के जरिए भारत भेजी हेरोइन पकड़ी गई, पाकिस्तान की हरकत असफल, तीन तस्कर अरेस्ट

Next Post

छिंदवाड़ा में तेंदुए का आतंक, जंगल में 7 बकरियों का शिकार; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Related News

इंदौर

🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦

February 25, 2026
इंदौर

🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

February 8, 2026
इंदौर

इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

February 6, 2026
इंदौर

33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई

February 3, 2026
इंदौर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

February 3, 2026
इंदौर

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: महिला की हत्या कर कपड़े बदल कर भागे आरोपी, पुलिस को चकमा देने की शातिराना चाल सीसीटीवी में कैद

January 26, 2026
Next Post

छिंदवाड़ा में तेंदुए का आतंक, जंगल में 7 बकरियों का शिकार; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 4 8
Users Today : 25
Total Users : 15248
Views Today : 32
Total views : 27943
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 11:25 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.