रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे बाबा महाकाल
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 20 अक्टूबर को रूप चतुर्दशी के दिन तड़के 4 बजे भस्म आरती में दीपावली मनाई जाएगी। इसी दिन से भगवान को गर्म जल से स्नान कराने की शुरुआत भी होगी। भगवान को गर्म जल से स्नान कराने का क्रम फाल्गुन पूर्णिमा होली के दिन तक चलेगा।






