Tuesday, August 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं 11 साल की बच्ची बनी दुल्हन, 13 साल में माँ. कोर्ट के फैसले ने बदल दी ज़िंदगी! 🚔 नेमावर पुलिस की संवेदनशील पहल, अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों को सौंपा शव 🏆 आगर मालवा: "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न नेवरी पंचायत की बड़ी लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? विधवा-दिव्यांग महिला आज भी बेघर 🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: 14 दिनों में 4 बाघों की मौत, SIT करेगी मामले की उच्चस्तरीय जांच

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 22, 2026
in इंदौर

उमरिया। कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, मध्य प्रदेश द्वारा बांधवगढ़ में बाघों की मौत की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी गठन के लिए जारी आदेश में कहा गया है कि लगभग दो माह के अंतराल में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न कारणों से बाघ, तेंदुआ जैसे वन्यजीवों की मृत्यु हुई हैं।

इन घटनाओं का प्रमुख कारण विद्युत करंट, स्नेयर ट्रैप, बिना मुंडेर के खुले कुओं में गिरना, बाड़े से लापता होना और बाद में उसका शव मिलना आदि शामिल हैं। यह स्थिति अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है। प्रथमदृष्ट्या इन घटनाओं में संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों की लापरवाही से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

पहले भी हुआ गठन

वर्ष 2024 में भी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की मृत्यु की घटनाओं के कारणों का पता लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। वर्तमान में गठित की जा रही एसआईटी पूर्व की एसआईटी की जांच रिपोर्ट का भी अध्ययन करेगी।

उसके द्वारा यह परीक्षण भी किया जाएगा कि पूर्व में चिह्नित कमियां/त्रुटियां कहीं पुनः दोहराई तो नहीं जा रही है। अतः विगत दो माह में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एवं आसपास के क्षेत्रों में हुई बाध/तेंदुओं की मौत से संबंधित सभी घटनाओं के वास्तविक कारणों की जांच विशेष जांच दल करेगा।

जांच दल बदलने की मांग

इस जांच दल में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स के प्रमुख, सीसीएफ वन वृत्त शहडोल, डीएफओ अनूपपुर और एक एडवोकेट मंजुला श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। हालांकि जांच दल का अभी से विरोध भी होने लगा है। एक्टिविस्ट अजय दुबे ने गठित की गई एसआईटी में परिवर्तन की मांग की है। उनका कहना है कि टीम में शहडोल वन वृत्त के सीसीएफ को शामिल किया गया है जो अनुचित है। इससे जांच प्रभावित हो सकती है।

इस महीने हुई बड़ी घटनाएं

इसी महीने में सबसे पहले सात जनवरी को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र ताला, कथली बीट (आरएफ.331) में बठान इनक्लोजर से लापता हुए कांटीवाह बाघिन के शावक का शव मिला। हालांकि अभी पार्क प्रबंधन ने पुष्टि नहीं की है कि मरने वाला शावक वही है जो कैंप से भागा था। इसके बाद आठ जनवरी को धमोखर बफर क्षेत्र अंतर्गत रायपुर बीट की राजस्व ग्राम रायपुर के कुदरी टोला के कुएं में एक बाघ मृत अवस्था में पाया गया।

16 जनवरी को पिपरिया, धमोखर बफर के खेरवा हार में बाघ शावक का शव मिला था। इस शावक की करंट से मौत हुई थी। 20 जनवरी को राजस्व ग्राम गुरवाही में पांच वर्षीय बाघिन की मौत हुई, जिसे वन विभाग ने आपसी संघर्ष का परिणाम बताया।

एसआईटी का गठन किया गया

बांधवगढ़ में पिछले दो महीनों में हुई बाघ व अन्य वन्य प्राणियों की मृत्यु के मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

बुरहानपुर में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! 75 हजार उपभोक्ताओं पर 25 करोड़ बकाया, अब कटेंगे कनेक्शन

Next Post

उज्जैन में महाकाल लोक के बाद अब बनेगा भव्य ‘शनि लोक’, जानें कैसा होगा इसका स्वरूप

Related News

इंदौर

इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति

August 11, 2026
इंदौर

पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं

August 10, 2026
इंदौर

🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज

June 20, 2026
इंदौर

इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

June 2, 2026
इंदौर

देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार

May 29, 2026
इंदौर

🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍♂️

April 9, 2026
Next Post

उज्जैन में महाकाल लोक के बाद अब बनेगा भव्य 'शनि लोक', जानें कैसा होगा इसका स्वरूप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 9 4 3 1
Users Today : 33
Total Users : 19431
Views Today : 34
Total views : 32884
Who's Online : 1
Server Time : August 25, 2026 4:34 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.