Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

भारत में बासमती चावल की कीमतों में गिरावट, ईरान टेंशन का असर

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 13, 2026
in व्यापार

Iran और Israel दोनों ही देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है, स्थिति अगर ऐसी ही बनी रही तो आने वाले समय में कई चीजें महंगी हो सकती हैं. एक ओर जहां कई चीजें महंगी हो सकती हैं तो वहीं भारत में Basmati Rice की कीमतें कम हो सकती हैं जिससे बासमती चावल सस्ता हो सकता है. इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन (IREF) ने बताया कि ईरान में बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों का भारत के बासमती चावल एक्सपोर्ट ट्रेड पर भारी असर पड़ रहा है, जिससे घरेलू कीमतों में भारी गिरावट आई है.

IREF ने कहा कि इस बढ़ते संकट ने पेमेंट साइकिल में रुकावट डाली है, शिपमेंट में देरी हुई है और खरीदार का भरोसा कम हुआ है जिसका असर अब भारतीय चावल मंडियों में साफ दिख रहा है. मार्केट पार्टिसिपेंट्स का कहना है कि पिछले एक हफ्ते में, ईरान टेंशन के कारण बासमती चावल की किस्मों (varities) कीमतों में 5 से 10 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है.

भारत ने ईरान को भेजा 4225 करोड़ का चावल

इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन (IREF) के जारी एक्सपोर्ट डेटा के अनुसार, भारत ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में अप्रैल-नवंबर के दौरान ईरान को $468.10 मिलियन (लगभग 4,225 करोड़) का बासमती चावल एक्सपोर्ट किया जो लगभग 5.99 लाख मीट्रिक टन है. IREF ने कहा कि ईरान पारंपरिक रूप से भारतीय बासमती के सबसे बड़े डेस्टिनेशन में से एक रहा है, लेकिन मौजूदा अस्थिरता के कारण इस साल ट्रेड फ्लो में काफी अनिश्चितता आई है.

IREF के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. प्रेम गर्ग ने कहा, ईरान पहले से ही भारतीय बासमती के लिए एक अहम मार्केट रहा है. हालांकि, मौजूदा उथल-पुथल ने ट्रेड चैनल में रुकावट डाली है, पेमेंट धीमा कर दिया है और खरीदारों का भरोसा कम कर दिया है. उन्होंने बताया कि इसका सीधा असर भारतीय मंडियों में दिख रहा है, जहां कुछ ही दिनों में बासमती की कीमतें तेजी से कम हो गई हैं. एक्सपोर्टर्स को बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए, खासकर क्रेडिट एक्सपोज़र और शिपमेंट टाइमलाइन को लेकर.

एक्सपोर्टर्स के लिए एडवाइजरी

बदलते हालात को देखते हुए, IREF ने एक एडवाइज़री जारी की है जिसमें एक्सपोर्टर्स से ईरानी कॉन्ट्रैक्ट्स से जुड़े रिस्क को फिर से देखने, ज्यादा सुरक्षित पेमेंट सिस्टम अपनाने और सिर्फ ईरानी मार्केट के लिए बनी इन्वेंट्री का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचने की अपील की है. फेडरेशन ने एक्सपोर्टर्स और किसानों, दोनों को अचानक आने वाले झटकों से बचाने के लिए सोच-समझकर और सावधानी से काम लेने की भी सलाह दी है.

अमेरिका लगा रहा भारतीय चावल पर इतना टैरिफ

ईरान संकट के साथ-साथ, IREF ने अमेरिका के राष्ट्रपति के हाल ही में सामने आए बयान पर भी ध्यान दिया है, जिसमें कहा गया है कि ईरान के साथ व्यापार जारी रखने वाले देशों पर 25 परसेंट टैरिफ लग सकता है. फेडरेशन ने साफ किया कि US पहले ही भारतीय चावल के एक्सपोर्ट पर 50 फीसदी का भारी टैरिफ लग रहा है जो पहले की 10 फीसदी ड्यूटी से काफी ज्यादा है.

Previous Post

भारत में लॉन्च हुआ नया म्यूजिक डिवाइस, 100 घंटे बैटरी, इतनी कीमत

Next Post

इजराइल की मोसाद पर ईरान में आग भड़काने का आरोप, सबूत हुए सार्वजनिक

Related News

व्यापार

सोना या तेल: आज की दुनिया में कौन है असली ताकतवर?

January 15, 2026
व्यापार

ईरान पर अमेरिकी टैरिफ का भारत पर कोई प्रभाव नहीं, वजह सामने आई

January 14, 2026
व्यापार

कोयला खानों में निवेशक खोज रहे सोने की खान, कंपनी में बढ़ रहा निवेश

January 12, 2026
व्यापार

पहले बजट का सच: अंग्रेजों ने देश की तिजोरी में छोड़ा मामूली धन

January 11, 2026
व्यापार

शेयर बाजार में तेज गिरावट: 5 दिन में दो महीने का नुकसान, सेंसेक्स 84 हजार के नीचे

January 9, 2026
व्यापार

रूस से तेल खरीदी पर 500% टैक्स का ऐलान, ट्रंप ने भारत और चीन को सीधे निशाना बनाया

January 8, 2026
Next Post

इजराइल की मोसाद पर ईरान में आग भड़काने का आरोप, सबूत हुए सार्वजनिक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 2 4
Users Today : 1
Total Users : 15224
Views Today : 1
Total views : 27912
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 2:07 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.