Tuesday, September 8, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
चाकू की नोक पर टैक्सी लूट का 8 घंटे में खुलासा, नाबालिग अभिरक्षा में; ₹8.91 लाख का माल बरामद इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं 11 साल की बच्ची बनी दुल्हन, 13 साल में माँ. कोर्ट के फैसले ने बदल दी ज़िंदगी! 🚔 नेमावर पुलिस की संवेदनशील पहल, अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों को सौंपा शव 🏆 आगर मालवा: "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न नेवरी पंचायत की बड़ी लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? विधवा-दिव्यांग महिला आज भी बेघर 🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार

कृषि मंत्री के गृह जिले मुरैना में बड़ा फर्जीवाड़ा, किसान और फसलों के नाम पर लाखों का घपला

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 19, 2026
in मध्यप्रदेश

 मुरैना। सरकार ने बीते साल मिट्टी परीक्षण लैबों को निजी हाथों में सौंप दिया और इन लैबों ने किसान, खेत और फसलों तक का फर्जी रिकॉर्ड बनाकर लाखों-करोड़ों के घपले शुरू कर दिए। मिट्टी परीक्षण के नाम पर हैरान कर देने वाला मामला सबसे पहले मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना के गृह जिले मुरैना में ही सामने आया है।

मुरैना में शहडोल, भिलाई, नागदा से लेकर तेलंगाना तक के तीन हजार से अधिक फर्जी किसानों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण कर सोइल हेल्थ कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यह फर्जीवाड़ा कृषि विभाग और मिट्टी परीक्षण लैब का संचालन कर रहे लोगों ने मिलकर किया है।

जौरा ब्लॉक की मिट्टी परीक्षण शाला में हुआ घोटाला

मुरैना के जौरा ब्लॉक की मिट्टी परीक्षण शाला में यह घोटाला किया गया है। जहां, मई गांव के किसान अतर सिंह के 0.19 हेक्टेयर खेत से सर्वे नंबर 1051 में 28 मई 2025 को मिट्टी के सैंपल लिए गए। इस मिट्टी की जांच कर 30 सितंबर 2025 को सोइल हेल्थ कार्ड जारी किया गया।
नईदुनिया की पड़ताल में सामने आया है कि मई गांव में अतर सिंह नाम का कोई किसान नहीं। मिट्टी परीक्षण शाला में अतर सिंह के नाम पर जो मोबाइल नंबर दर्ज है, उस पर फोन करने पर तेलंगाना के गदवाल शहर निवासी सुजन कुमार से बात हुई।

नाम किसी और का मोबाइल नंबर किसी और का

इसी तरह मई गांव के ही गोरेलाल नाम के किसान की 0.3 हेक्टेयर खेत से 28 मई 2025 को सर्वे नंबर 411 द्वारा मिट्टी सैंपल लेना बताया गया। 30 सितंबर को सोइल हेल्थ कार्ड जारी हुआ। गोरेलाल के नाम पर जो मोबाइल नंबर दर्ज है, वह शहडोल के पांडानगर निवासी प्रभा दुबे का पाया गया। प्रभा ने बताया कि यह मोबाइल नंबर उनके पिता आरएस दुबे का है, जिनका बीते महीने निधन हो चुका है।

मुरैना में कोई दूर का रिश्तेदार तक नहीं

जौरा ब्लॉक के किसान अमर सिंह के नाम से सोइल हेल्थ कार्ड जारी हुआ है। जौरा की मिट्टी परीक्षण लैब के रिकॉर्ड के अनुसार, अमर सिंह के 0.72 हेक्टेयर खेत से सर्वे क्रमांक 557 ने 28 मई को सैंपल लिए थे।
अमर सिंह के नाम से जो मोबाइल नंबर दर्ज है, उस नंबर पर नागदा जिले की संगीता मालवीय ने फोन उठाया। उन्होंने कहा कि मुरैना में उनकी जमीन तो छोड़िए, कोई दूर का रिश्तेदार तक नहीं है, न ही जीवन में वह कभी मुरैना आई हैं।

3000 से अधिक किसानों के नाम से फर्जी मिट्टी परीक्षण

यह तीन तो केवल उदाहरण मात्र हैं। ऐसे 3000 से अधिक किसानों के नाम से फर्जी मिट्टी परीक्षण किया गया है। जौरा की मिट्टी परीक्षण लैब का ठेका राधिका कोऑपरेटिव प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है, जिसे एक सोइल हेल्थ कार्ड के बदले सरकार से 233 रुपये मिलते हैं और सारा फर्जीवाड़ा इसी राशि के लिए हुआ है। राधिका कोऑपरेटिव ने बीते साल 3042 किसानों के नाम से सोइल हेल्थ कार्ड जारी किए हैं।

जिस खेत में पांव नहीं रखा, वहां से भी सैंपल लेना बताया

जौरा के अलापुर गांव निवासी राकेश यादव का नाम भी मिट्टी की जांच कराने वालों में दर्ज है। मिट्टी परीक्षण शाला के रिकॉर्ड में राकेश यादव की टेस्ट आइडी एससीएच 2025-128-00 दर्ज है।
सर्वेयर का नंबर 1011 बताते हुए 8 मई 2025 को राकेश यादव के 0.187 हेक्टेयर खेत से मिट्टी के सैंपल लेना बताया गया है, लेकिन राकेश यादव का कहना है कि उनके खेत में कोई सर्वेयर नहीं आया और न ही उन्होंने मिट्टी के सैंपल दिए हैं। फिर उनके खेत की मिट्टी का परीक्षण कैसे बता दिया।

किसान फर्जी, लोकेशन ग्वालियर की

केवल किसान, मोबाइल नंबर ही नहीं फसल तक ऐसी बता दी गई हैं, जो मुरैना में होती ही नहीं। कई सोइल हेल्थ कार्ड में समा के चावल (बोनयार्ड बाजरा) जैसी फसल होना बताया। फर्जीवाड़ा इस स्तर का हुआ है कि सोइल हेल्थ कार्ड में जीपीएस लोकेशन में जो खेत जौरा ब्लॉक के सहराना गांव में बताया गया है, उसकी जीपीएस लोकेशन ट्रेस करने पर ग्वालियर जिले की जमीनें आ रही हैं।

एक मोबाइल दो से तीन-तीन लोगों के नाम दर्ज

मिट्टी परीक्षण के रिकॉर्ड में इतना घालमेल है कि एक ही मोबाइल नंबर दो से तीन-तीन लोगों के नाम दर्ज कर दिया गया है। एक ही मोबाइल नंबर सुनीता और दिनेश के नाम पर दर्ज हैं। इसी तरह एक अन्य मोबाइल नंबर किरन और विद्या नाम के दर्ज है और यह बंद है। एक अन्य मोबाइल नंबर तो तीन जगह अखिलेश नाम के किसान के आगे दर्ज है, यह नंबर सेवा में नहीं है।
मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, क्योंकि मुझे जौरा में पदस्थ हुए 10 दिन हुए हैं। यह बात सही है कि मिट्टी परीक्षण के लिए सैंपल आरईओ व एईओ ही लाते हैं और लैब में देते हैं। मैं जांच करवाऊंगा कि कब और कैसे गड़बड़ी हुई है। उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
हम खेतों में मिट्टी के सैंपल लेने नहीं जाते। यह सैंपल कृषि विभाग के एईओ व आरईओ लाकर देते हैं। हम जांच करके ऑनलाइन सोइल हेल्थ कार्ड में जानकारी फीड करते हैं। यह बात सही है कि जांचों का पैसा हमें मिलता है, लेकिन मुझे नहीं पता यह गड़बड़ी हुई है और कैसे हुई है।
Previous Post

ड्रग कांड का फरार मास्टरमाइंड भाजपा नेता राहुल आंजना गिरफ्तार

Next Post

सतना में ‘चमत्कार’! मोबाइल ने रोक ली बंदूक की गोली, रोड रेज के बाद ऑटो ड्राइवर पर हुई थी फायरिंग

Related News

देवास

चाकू की नोक पर टैक्सी लूट का 8 घंटे में खुलासा, नाबालिग अभिरक्षा में; ₹8.91 लाख का माल बरामद

August 30, 2026
नेमावर

🚔 नेमावर पुलिस की संवेदनशील पहल, अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों को सौंपा शव

August 1, 2026
आगर

🏆 आगर मालवा: “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न

July 28, 2026
देवास

हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख का माल जब्त!

April 21, 2026
डबलचौकी | थाना बरोठा

🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त

April 18, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
Next Post

सतना में 'चमत्कार'! मोबाइल ने रोक ली बंदूक की गोली, रोड रेज के बाद ऑटो ड्राइवर पर हुई थी फायरिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.