झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया गया. इससे पांच बच्चों की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव आई है. पूरे प्रकरण को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है. अब रांची से स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए चाईबासा पहुंची है.
रांची से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने पहले सदर अस्पताल चाईबासा के ब्लड बैंक और पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट (पीआईसीयूका निरीक्षण किया. झारखंड स्वास्थ्य सेवा के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति मामले की जांच कर रही है. सभी पीड़ित बच्चों की उम्र 15 वर्ष से कम बताई जा रही है. पिछले एक सप्ताह के अंदर 56 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की जांच की गई थी, जिसमें से पांच बच्चे एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं.













Users Today : 32
Total Users : 15255
Views Today : 39
Total views : 27950
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 2:59 pm