Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

BJP का तीखा तंज: ‘एनाकोंडा नहीं, उद्धव ठाकरे हैं अजगर’, अपने ही दल को निगल जाने के बयान पर भड़की BJP

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 28, 2025
in महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. शिवसेना (यूबीटी) पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गृहमंत्री अमित शाह को एनाकोंडा कहा. इस बयान से भड़की बीजेपी ने पलटवार करते हुए उद्धव को ठाकरे को अजगर बताया. यानी अब सूबे की सियासत में एनाकोंडा वर्सेस अजगर की जंग छिड़ गई है.

महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे ने पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उद्धव पूरी तरह से नाकाम हो चुके हैं. वो निराशा में डूबे हुए हैं. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद, उनका मानसिक संतुलन दिन-ब-दिन बिगड़ता जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसी मानसिक स्थिति में उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर ज़हर उगला है.

‘उद्धव ठाकरे घर में बैठे एक अजगर हैं’

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बावनकुले ने कहा ‘एनाकोंडा कहने वाले उद्धव ठाकरे को पहले खुद को आईने में देखना चाहिए, क्योंकि वो खुद अपने घर में बैठे एक अजगर हैं जो बस झूठ बोलता है और दूसरों की मेहनत पर फुफकारता है’. उन्होंने कहा ‘केंद्रीय मंत्री अमित शाह देश भर में घूम-घूम कर संगठन का निर्माण करते हैं, राजनीति को दिशा देते हैं और अनुच्छेद 370 को हटाकर इतिहास रचते हैंऔर उद्धव ठाकरे घर बैठे सिर्फ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की आलोचना करते हैं’.

‘अजगर ने अपनी ही पार्टी को निगल लिया’

इसके आगे उन्होंने कहा ‘इस (उद्धव ठाकरे) अजगर ने अपनी ही पार्टी को निगल लिया, अपने ही कार्यकर्ताओं को निगल लिया और पूज्य बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा को भी निगल लिया. 25 साल तक इसने मुंबई को अपने कब्जे में रखा और अब वही अजगर दूसरों पर आरोप लगा रहा है’.

‘अपना वजूद साबित करने के लिए ऐसे बयान दे रहे’

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा ‘उद्धव ठाकरे अपनी आलोचना में बेहद निचले स्तर पर गिर गए हैं. हम उस स्तर तक कभी नहीं गिर सकते. यह तय है कि आगामी स्थानीय स्वशासन चुनावों में उनकी पार्टी की हार होगी, और वह यह बात अच्छी तरह जानते हैं. इसलिए अपना वजूद साबित करने के लिए वह ऐसे बेतुके बयान दे रहे हैं’. उन्होंने कहा ‘उद्धव ठाकरे से बस इतना ही कहना चाहता हूं कि आपके अपने कार्यकर्ता आपकी विकृत राजनीति से तंग आ चुके हैं. वह दिन दूर नहीं जब आप पीछे मुड़कर देखेंगे और पाएंगे कि कोई भी आपके साथ खड़ा नहीं है’.

‘मुंबई को उद्धव ठाकरे जैसे अजगर ने तो निगला’

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मुंबई को तो उद्धव ठाकरे जैसे अजगर ने तो निगला है. यह दिनभर सोता है और खाता है इन्होंने पूरे मुंबई को खा डाला है. उन्होंने कहा कि जिन अमित शाह ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक हमारे देश से आतंकवाद खत्म करने के लिए प्रयत्न किया माओवाद खत्म करने के लिए जिस प्रकार से काम किया है. आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा है. अगर उनको एनाकोंडा कहेंगे तो एनाकोंडा अजगर तो यह लोग हैं इन्होंने 40 साल में मुंबई खा डाला.

बावनकुले ने कहा कि इन्होंने तो खुद की पार्टी भी नहीं रखी वह भी खा ली. शिवसेना के हक को भी खा लिया. उन्होंने कहा कि अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को गलत बोलने से वोट नहीं मिलगें. उन्होंने कहा कि इन्हें मालूम है कि आने वाले चुनाव में ये घर जाने वाले हैं और 51% की लड़ाई हम जितने वाले हैं. हमारा गठबंधन जीतने वाला है. उन्होंने कहा कि इसीलिए अभी से गाली देकर अपनी साख बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा था

दरअसल शिवसेना (यूबीटी) पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके बेटे विधायक आदित्य ठाकरे ने बीते सोमवार (27 अक्टूबर) को वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला था. उद्धव ने कहा था कि अगर चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को दूर नहीं करता है, तो विपक्ष को मिलकर फैसला करना होगा कि वो स्थानीय निकाय चुनाव होने देंगे या नहीं. इस दौरान उन्होंने अमित शाह को एनाकोंडा कहा था.

Previous Post

बेंगलुरु में शर्मनाक वारदात: ब्राजीलियन मॉडल से बैड टच, डिलीवरी बॉय ने की गंदी करतूत, पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार

Next Post

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! चली ‘तबादला एक्सप्रेस’, एक साथ 46 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के DM बदले

Related News

महाराष्ट्र

कौन हैं रघुवीर खेडकर? तमाशा लोक कला को पुनर्जीवित करने वाले महाराष्ट्र के वो कलाकार जिन्हें मिला पद्मश्री पुरस्कार

January 25, 2026
महाराष्ट्र

प्रोफेसर की हत्या के पीछे की असली वजह क्या? मुंबई लोकल ट्रेन में हुए खूनी संघर्ष की इनसाइड स्टोरी

January 25, 2026
महाराष्ट्र

‘हरा कोई आतंकवादी शब्द नहीं…’ सहर शेख के समर्थन में उतरी AIMIM, BJP नेताओं को बताया गुंडा

January 25, 2026
महाराष्ट्र

मुंबई को नए मेयर के लिए करना होगा और इंतजार! टल गया चुनाव, जानें आखिर किस वजह से फंसा पेच?

January 24, 2026
महाराष्ट्र

High Court की फटकार के बाद झुकी सत्ता: मंत्री भरत गोगावले का बेटा करेगा सरेंडर, कोर्ट ने पूछा था- ‘क्या CM लाचार हैं?’

January 23, 2026
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में चला महिलाओं का जादू! 29 में से 15 नगर निगमों की कमान संभालेंगी महिला मेयर, देखें पूरी लिस्ट

January 22, 2026
Next Post

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! चली 'तबादला एक्सप्रेस', एक साथ 46 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के DM बदले

फॉलो करें

0 1 5 2 5 1
Users Today : 28
Total Users : 15251
Views Today : 35
Total views : 27946
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 1:40 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.