इंदौर : इंदौर के सराफा बाजार से भिखारी हटाओ अभियान के तहत रेस्क्यू किए गए 60 वर्षीय मांगीलाल चौहान ने खुद को भिखारी होने से इनकार कर दिया. प्रशासन का कहना है कि मांगीलाल तीन मकानों, तीन ऑटो और एक कार के मालिक हैं. वहीं, मांगीलाल ने कहा कि वह ब्याज पर पैसे देने का काम करते हैं और अपनी मेहनत से ही ये संपत्ति बनाई है. फिलहाल उन्हें उज्जैन स्थित कुष्ठ रोगियों के आश्रम में भेज दिया गया है. मांगीलाल के मामले ने इंदौर में तहलका मचाकर रख दिया है. हालांकि, महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) और स्थानीय NGOs ने बताया कि यह अकेला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई ऐसे लोगों का रेस्क्यू किया गया है. आपको बता दें, मांगीलाल की शादी नहीं हुई है और शिवनगर में वो अपनी मां और दो भतीजों के साथ रहते हैं.
भीख मांगना बना बड़ा बिजनेस
भारत के सबसे साफ-सुथरे शहरों में भीख मांगने का काम अब एक सोफिस्टिकेटेड, हाई-रेवेन्यू इंडस्ट्री में बदल गया है. कई भिखारी आम मिडिल-क्लास प्रोफेशनल से भी ज्यादा पैसा कमाते हैं. सबसे चौंकाने वाला मामला था इंद्रा बाई का है, जिनको 2024 की शुरुआत में लव कुश स्क्वायर से रेस्क्यू किया गया था. बाद में जांच करने पर पता चला था कि उसने मात्र 6 हफ्तों में 2.5 लाख रुपये कमाए थे. इंद्रा बाई ने अपने 5 बच्चों को भीड़भाड़ वाली जगह पर खड़ा कर तीर्थ वाली जगहों पर आने वाले यात्रियों से दान कमाया. इंद्रा बाई के पास राजस्थान के कोटा के पास 2 मंजिला घर और खेती की जमीन थी और वह 20000 रुपये वाला स्मार्टफोन इस्तेमाल करती थी. जबकि उसका पति मोटरसाइकिल पर चलता था.
कहां-कहां मांगते थे भीख
धार्मिक स्थलों पर भीख मांगने का यह ट्रेंड जारी है. दिसंबर 2024 में 60 साल की शकुंतला बाई नाम की महिला शनि मंदिर के बाहर से रेस्क्यू की गई. इस तलाशी में उसके पास लगभग 75000 रुपये कैश मिले, जो उसने केवल एक हफ्ते में कमाए थे. इस तरह, भिखारी हटाओ अभियान में सामने आया कि भीख मांगना अब केवल गरीबों का काम नहीं रह गया, बल्कि यह एक लाभकारी व्यापार बन गया है.
इससे पहले भी मांगीलाल का हो चुका है रेस्क्यू
इंदौर में भिक्षु पुर्नवास सेंटर को चलाने वाली महिला के मुताबिक, मांगीलाल को पहले भी रेस्क्यू किया गया था. वो कुष्ठ से ग्रस्त हैं और इलाज चल रहा है और कुष्ठ रोगी केंद्र में रखा गया था. तब उन्हें पता चला था कि पहले वो क्या काम करते थे. उन्होंने बताया कि अभियान में कई ऐसे लोग ऐसे थे जो पूरे परिवार के साथ मिलकर भीख मांगने का काम करते थे.
















Users Today : 55
Total Users : 16511
Views Today : 73
Total views : 29440
Who's Online : 0
Server Time : April 21, 2026 9:32 pm